L2 Empuraan on OTT: लूसिफर की सीक्वल एल2: एम्पुरान ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उठा दिया था। इस फिल्म को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया। इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर मोहनलाल नजर रहे हैं। अब इस फिल्म का आनंद आप घर पर बैठकर ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि कब और कहां मोहनलाल की फिल्म स्ट्रीम होने वाली है।
सिनेमाघरों में दमदार कमाई करने के बाद मोहनलाल की फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 24 अप्रैल, 2025 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। एक्शन से भरपूर राजनीतिक थ्रिलर को आप घर पर बैठकर आराम से देख सकते हैं।
मोहनलाल ने दी जानकारी
मोहनलाल ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को इस बात की जानकारी दी है, जिसमें पुष्टि की गई कि L2: एम्पुरान 24 अप्रैल से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। अपने पोस्ट में एक्टर ने लिखा- "L2: एम्पुरान 24 अप्रैल से केवल जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगी।"
फिल्म को लेकर हुआ था खूब विवाद
मोहनलाल की फिल्म को लेकर काफी ज्यादा विवाद हुआ था। संघ की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई थी, जिसमें साल 2002 के गुजरात दंगों का संदर्भ देने वाले दृश्यों की आलोचना की गई थी। केरल भाजपा के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि वह फिल्म नहीं देखेंगे, उन्होंने फिल्म पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।
अमेरिकी सितारों का भी कैमियो
मोहनलाल इस फिल्म में लीड एक्टर के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, अभिमन्यु सिंह, मंजू वारियर, टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन और गेम ऑफ थ्रोन्स फेम जेरोम फ्लिन भी फिल्म का हिस्सा हैं। अमेरिकी एक्टर रिक युन और प्रणव मोहनलाल भी कैमियो करते हुए नजर आए हैं।
