L2 Empuraan Ban: साउथ के जाने-माने स्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की लीड रोल वाली फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। लेकिन इसी बीच फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ को लेकर विरोध भी शुरू हो गया है। ‘एल2: एम्पुरान’ का विरोध बीजेपी के एक नेता ने फिल्म को बैन करने की मांग की है। इसको लेकर भाजपा नेता ने कोर्ट में एक याचिका भी दर्ज करवाई है, जिसके बाद से मुद्दा काफी बड़ा हो गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म के किस सीन को लेकर इतना विवाद हुआ है।
‘एल2: एम्पुरान’ को बैन करने की उठी मांग
मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल2: एम्पुरान' रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गई है। फिल्म को बैन करने की मांग को लेकर बीजेपी नेता वीवी विजेश केरल हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। वीवी विजेश का दावा है कि फिल्म में 2002 के गुजरात दंगों का जिक्र है, जो सांप्रदायिक तनाव भड़का सकता है। साथ ही रक्षा मंत्रालय और केंद्रीय जांच एजेंसियों की छवि को खराब करने वाले सीन हैं। मंगलवार को दायर की गई इस याचिका के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। आपको बता दें कि बीजेपी नेता वीवी विजेश से पहले कुछ दर्शकों और संगठनों ने इसे 'हिंदू-विरोधी' करार देते हुए विरोध शुरू किया था, लेकिन मोहनलाल ने माफी मांगकर मुद्दे को शांत कर दिया था। जहां एक तरफ बीजेपी के नेता इस फिल्म का विरोध करते नजर आए, वहीं दूसरी तरफ केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ‘एल2: एम्पुरान’ का समर्थन किया है।
बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है धमाल
मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'L2: एम्पुरान' पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म का अब तक का कलेक्शन 72 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।
