साउथ मूवीज

Kubera-Bagheera BO Movies Clash: धनुष और Prashanth Neel के बीच होगा महामुकाबला, बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

Kubera-Bagheera BO Movies Clash: धनुष फिल्म कुबेर में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में धनुष के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली है। वही अब बघीरा की रिलीज डेट सामने आई है, जिससे पता चल रहा है कि इस फिल्म की टक्कर धनुष की फिल्म कुबेर से होने वाली है।

Image

Kubera-Bagheera

Kubera-Bagheera BO Movies Clash: धनुष आखिरी बार फिल्म रायन में नजर आए थे। वही अब एक्टर जल्द ही फिल्म कुबेर में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में धनुष के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली है। वही अब बघीरा की रिलीज डेट सामने आई है, जिससे पता चल रहा है कि इस फिल्म की टक्कर धनुष की फिल्म कुबेर से होने वाली है। वही कुबरे की भी रिलीज डेट 31 अक्टूबर रखी गई है।

प्रशांत नील की नेक्स्ट फिल्म बघीरा की रिलीज डेट सामने आ गई है। बता दें ये फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रशांत नील की इस फिल्म को बहुत अच्छा परफॉर्मेंस मिलने वाला है। क्योंकि इस फिल्म की कहानी जबरदस्त है। अब देखना होगा कि दोनों फिल्म की टक्कर के बीच किसकी जीत होती है। कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई करती है।

बघीरा की दहाड़

बघीरा मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज की डेट का ऐलान किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा गया है- “न्याय की तलाश शुरू! 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में सुनाई देगी #Bagheera की दहाड़।” बता दें इस फिल्म को डॉ. सूरी डॉयरेक्ट कर रहे हैं। साथ ही प्रशांत नील ने इसे लिखा है।

नजर आएंगे ये सितारे

इस फिल्म में श्रीमुरली और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वही प्रकाश राज, रंगायन रघु, अच्युत कुमार, गरुड़ राम भी इस फिल्म में नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। कुबेर में धनुष रश्मिका मंदाना के अलावा नागार्जुन अक्किनेनी भी नजर आएंगे। हाल ही में एक्टर के जन्मदिन के दिन उनका पहला लुक सामने आया था। अब फैंस बेस्रबी से इन दोनों फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article