साउथ मूवीज

Krishnavataram देख खुश हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, फिल्म को यूपी में किया टैक्स फ्री

  • Authored by: अभय
  • Updated May 11, 2026, 12:56 PM IST

Krishnavataram Tax Free in UP: सिद्धार्थ गुप्ता (Siddharth Gupta) और सुष्मिता भट (Sushmitha Bhat) की फिल्म कृष्णावतारम (Krishnavataram) को देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इसे यूपी में टैक्स फ्री कर दिया है।

Image

यूपी में टैक्स फ्री हुई 'कृष्णावतारम' (Image Source: IMDb)

Krishnavataram Tax Free in UP: एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता (Siddharth Gupta) और सुष्मिता भट (Sushmitha Bhat) की लीड रोल वाली फिल्म कृष्णावतारम (Krishnavataram) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म कृष्णावतारम ने अपनी कमाई से लोगों को हैरान कर रखा है। फिल्म कृष्णावतारम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म कृष्णावतारम को देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ करता नजर आ रहा है। इन सब के बीच फिल्म कृष्णावतारम को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस के साथ-साथ मेकर्स का भी दिल खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म कृष्णावतारम से जुड़ी ये खबर क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Allu Arjun के परिवार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पुष्पा 2 भगदड़ में घायल हुए बच्चे के नाम की 2 करोड़ की FD)

यूपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म

एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता की फिल्म कृष्णावतारम एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह फिल्म कृष्णावतारम से जुड़ी एक खबर है। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने फिल्म कृष्णावतारम देखी और इसके बाद फिल्म को पूरे राज्य में टैक्स फ्री घोषित कर दिया। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म कृष्णावतारम के फैंस और मेकर्स खुशी से झूम उठे हैं। फिल्म के यूपी में टैक्स फ्री हो जाने के बाद माना जा रहा है कि कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा। (ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay के घर के बाहर घुटनों पर बैठा ये फैन, बोला- 'मैं जान भी दे सकता हूं...')

इन दिग्गजों ने देखी फिल्म

फिल्म कृष्णावतारम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल , उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, अन्य कैबिनेट मंत्री, BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और अन्य जन प्रतिनिधि स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ये फिल्म काफी पसंद आई।

Krishnavataram Tax Free in UP

यूपी में टैक्स फ्री हुई 'कृष्णावतारम' (Image Source: IMDb)

ये है फिल्म की कहानी

फिल्म कृष्णावतारम की शुरुआत जगन्नाथ पुरी से होती है। वहा एक गुरुजी मंदिर में दर्शन के लिए आए भक्तों को भगवान कृष्ण की लीला सुना रहे होते हैं। गुरुजी लोगों को भगवान कृष्ण के जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझाने लगते हैं। इसी सेटअप के साथ असली कहानी शुरू होती है, जिसमें एक पेड़ के सहारे बैठे कृष्ण दिखते हैं। फिल्म भगवान कृष्ण पर बेस्ड है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article