साल 2020 में लगे लॉकडाउन के बाद से ही OTT की दुनिया दर्शकों के बीच फेमस हुई। इस दौरान कई एक्टर्स ऐसे भी रहे, जो कई सालों से बॉलीवुड का हिस्सा तो रहे लेकिन उन्हें असली पहचान ओटीटी पर फिल्में और सीरीज करने से मिली। आज हम अपनी इस लिस्ट में आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो OTT के जरिए फैन्स के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब रहे। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
जयदीप अहलावत अब किसी पहचान के मोहताज नहीं है। 'पाताल लोक' सीरीज में हाथीराम चौधरी का किरदार निभाने के लिए जयदीप अहलावत को दर्शकों के बीच अलग पहचान मिली थी। अब जयदीप बॉलीवुड के डिमांडिंग एक्टर्स में से एक हैं।
पंकज त्रिपाठी की स्ट्रगल को सब जानते हैं। 'मिर्जापुर' सीरीज में कालीन भैया का किरदार निभाने के बाद पंकज त्रिपाठी खूब फेमस हुए। पंकज त्रिपाठी ने इस सीरीज की सफलता के बाद बैक टू बैक कई फिल्में की हैं।
रसिका दुग्गल ओटीटी की दुनिया में बड़ा नाम है। 'मिर्जापुर' से 'दिल्ली क्राइम' सहित रसिका दुग्गल कई हिट सीरीज का हिस्सा रही हैं। रसिका कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
'मिर्जापुर' सीरीज में मुन्ना त्रिपाठी का किरदार निभाने के बाद दिव्येंदु शर्मा घरेलू नाम बन गए हैं। इस सीरीज में कम करने के बाद दिव्येंदु शर्मा को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर मिले थे।
गुजरती सिनेमा में प्रतीक गांधी बड़ा नाम हैं। हिंदी दर्शकों के बीच प्रतीक गांधी को 'स्कैम 1992' सीरीज से लोगों के बीच पहचान मिली। इस सीरीज को हंसल मेहता ए डायरेक्ट किया था।
शेफाली शाह को बॉलीवुड में काम करते हुए 25 साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने कई छोटे-छोटे निभाए थे। मगर शेफाली शाह को 'दिल्ली क्राइम' में निभाए गए किरदार वर्तिका चतुर्वेदी से दर्शकों के बीच पहचान मिली।