साउथ मूवीज

Salaar 2: Kiara Advani के हाथ से निकली Prabhas की 1000 करोड़ी मूवी!!

कियारा आडवाणी को लेकर बीते दिनों ऐसी खबर सामने आई थी कि वो जल्द ही प्रभास के साथ सलार 2 में दिखाई दे सकती हैं। कियारा आडवाणी के फैंस इस खबर के बाद उत्साहित हो गए थे लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा आडवाणी ने प्रभास की सलार 2 साइन नहीं की है। वो इस मेगा फिल्म फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं हैं।

Image

Kiara Salaar

बाहुबली सीरीज के बाद प्रभास के खाते में सालों बाद सलार जैसी सुपरहिट फिल्म आई है, जिसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। प्रशांत नील जल्द ही सलार की अगली कड़ी शुरू करेंगे, जिसकी कास्टिंग को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सलार 2 के लिए मेकर्स ने कियारा आडवाणी को साइन किया है। कियारा आडवाणी की डिमांड साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लगातार बढ़ती जा रही है।

पिंकविला ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि कियारा आडवाणी को सलार 2 के मेकर्स ने अभी तक अप्रोच नहीं किया है। फिल्म के मेकर्स ने अभी तक सलार 2 के लिए एक्टर्स को फाइनल नहीं किया है। मेकर्स पहले फिल्म की कहानी पूरी करेंगे, जिसके बाद वो कास्टिंग शुरू करेंगे।

सलार 2 में आइटम डांस नहीं करेंगी कियारा आडवाणी

अदाकारा कियारा आडवाणी को लेकर बीते दिनों जो खबरें सामने आई थीं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। कियारा आडवाणी को लेकर सुनने में आ रहा था कि वो सलार 2 में आइटम डांस भी करेंगी लेकिन मेकर्स ने उन्हें किसी आइटम डांस के लिए भी अप्रोच नहीं किया है। कियारा अभी तक फिल्म सलार 2 का हिस्सा नहीं हैं। कियारा आडवाणी इन दिनों राम चरण के साथ मेगा बजट फिल्म में व्यस्त हैं, जिसको लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। कियारा आडवाणी इस मास एंटरटेनर में राम चरण के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी।

बॉलीवुड की नई सुपरस्टार हीरोइन हैं कियारा आडवाणी

अदाकारा कियारा आडवाणी समय के साथ बॉलीवुड की नई सुपरस्टार बन गई हैं। कियारा आडवाणी के खाते में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में आईं जिनकी वजह से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बात कियारा आडवाणी की डिमांड लगातार साउथ इंडस्ट्री में भी बढ़ रही है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article