साउथ मूवीज

KGF सुपरस्टार यश ने अपनी पत्नी के लिए गाया रोमांटिक गाना, राधिका ने कहा-'अभी भी जोरों से धक-धक कर रहा है दिल'

यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन इसके साथ ही इस बार यश अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर यश का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें यश अपनी पत्नी के लिए गाना गा रहे हैं।

Image

yash

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्बी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोरों से चल रही है। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पत्नी राधिका पंडित के लिए रोमांटिक गाना गा रहे हैं। फैंस इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

हाल ही में यश की पत्नी राधिका ने अपना 41वां जन्मदिन मनाया और टॉक्सिक स्टार ने उन्हें खास दिन पर सबसे प्यारा सरप्राइज दिया। इस प्यारे से सरप्राइज का वीडियो एक्टर की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। एक्टर राधिका पंडित के लिए भीड़ में सभी के सामने जोथेयाली जोथे जोथेयाली गाना गा रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्टर स्टेज पर है और उनको देखकर उनकी पत्नी काफी ज्यादा प्राउड फील कर रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रधिका ने लिखा-"हमारा गाना। हमेशा। 'जोथेयाली जोथे जोथेयाली'। मेरा दिल? अभी भी धड़क रहा है।" फैंस इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और एक्टर की जोरदार तारीफ भी कर रहे हैं।

कब हुई थी कपल की शादी

वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, "राधिका जी कितने प्यार से यश को देख रही हैं।" वहीं दूसरे ने लिखा- "हमेशा कपल के रूप में एक बेहतरीन उदाहरण पेश करते हैं।" तीसरे ने लिखा-जब आपका साथी आपकी ओर आंखें लगाए आपके लिए गाना गाए तो ये बहुत ज्यादा रोमांटिक होता है। यश और राधिका पंडित की मुलाकात 2004 में नंदा गोकुला के सेट पर हुई थी। कपल ने 12 अगस्त, 2016 को गोवा में सगाई की और 9 दिसंबर, 2016 को बैंगलोर में शादी की। उन्होंने 2 दिसंबर, 2018 को अपनी बेटी आयरा का स्वागत किया और 30 अक्टूबर, 2019 को अपने बेटे यथर्व का स्वागत किया

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article