साउथ मूवीज

Salaar में प्रभास का साथ देंगे KGF के रॉकी भाई? निर्माता ने आखिरी मौके पर उगला सच

Yash Cameo in Salaar know Reality : यश फिल्म में नजर आएंगे या नहीं इस बात का खुलासा खुद सालार डायरेक्टर ने कर दिया है। उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर जानकारी दी है और फैंस के बीच चल रही बातों को क्लियर किया है।

Image

Yash Cameo in Salaar know Reality

Yash Cameo in Salaar know Reality : साउथ सुपरस्टार प्रभास( Prabhas) की फिल्म सालार( Salaar) रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही फैंस सालार को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं वहीं फिल्म को लेकर अफवाह थी कि सालार में केजीएफ स्टार यश( Yash) इसमें कैमियो कर सकते हैं इस खबर से फैंस काफी एक्साइटेड थे। यश फिल्म में नजर आएंगे या नहीं इस बात का खुलासा खुद सालार डायरेक्टर ने कर दिया है। उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर जानकारी दी है और फैंस के बीच चल रही बातों को क्लियर किया है।

प्रभास ( Prabhas) और पृथ्वीराज सुकुमारन( Pritviraj Sukumaran) की 'सालार: पार्ट वन - सीजफायर' 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में, यह अफवाह थी कि 'केजीएफ' अभिनेता यश 'सलार' में एक कैमियो निभाएंगे। हाल ही में मीडिया से विशेष बातचीत में फिल्म निर्माता विजय किरागांदुर ने अफवाहों के बारे में स्थिति स्पष्ट कर दी है। सालार में यश के कैमियो के बारे में पूछे जाने पर, विजय ने कहा की, "मुझे लगता है कि प्रशांत ने पहले ही इसे स्पष्ट कर दिया है कि केजीएफ और सालार के बीच कोई संबंध नहीं है। फिल्म में कोई कैमियो नहीं है. तो यह सच नहीं है। फिल्म में यश नजर नहीं आने वाले यह महज एक अफवाह है जिस पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

बता दें कि फिल्म में शामिल एक्शन दृश्यों के कारण सेंसर बोर्ड ने 'सलार' को 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया है। सालार को एक एक्शन पैक फिल्म माना जा रहा है क्योंकि विदेशों में फिल्म की पहले ही बुकिंग शुरू हो गई है और फिल्म को लेकर फैंस के बीच खूब क्रेज दिखाई दे रहा है। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है और होम्बले प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। प्रभास के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन फिल्म में नजर आने वाली हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article