साउथ मूवीज

Harish Rai Death: KGF एक्टर हरीश राय कैंसर से हारे जंग, अस्पताल से वायरल हुए वीडियो ने मचाया हंगामा

Harish Rai Death: केजीएफ मूवी से देशभर में मशहूर हुए एक्टर हरीश राय अब इस दुनिया में नहीं रहे। हरीश राय ने 55 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। खबरों की मानें तो हरीश राय कैंसर से जूझ रहे थे और काफी समय से उनका इलाज भी चल रहा था।

Image

harish rai

Harish Rai Death: कन्नॉड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हरीश राय ने 55 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। हरीश राय को अपने सालों लम्बे करियर में कई सारी फिल्मेंं की थीं लेकिन यश के साथ आई उनकी मूवी केजीएफ ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस फिल्म में उन्होंने एक वफादार मुस्लिम का किरदार प्ले किया था, जिसके बाद वो देशभर में फेमस हो गए थे। खबरों की मानें तो हरीश राय काफी समय से थायरॉइड कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले एक साल से उनका इलाज भी चल रहा था। डॉक्टर्स की लाख कोशिशों के बावजूद भी हरीश की तबियत में सुधार नहीं आया और वो दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

अस्पताल से सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

एक्टर हरीश राय का एक वीडियो इंटरनेट पर इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें उनका पेट काफी फूला हुआ नजर आ रहा है। पास में खड़ा डॉक्टर उनके पेट को आराम देने के लिए कुछ करता हुआ भी दिख रहा है। जब से ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है, तब से लोग परेशान हैं और पूछ रहे हैं कि उनकी हालत इतनी खराब कैसे हो गई थी। फैंस हरीश राय का ये वीडियो देखकर सदमे में हैं और सोच रहे हैं कि इलाज के दौरान उन्होंने कितना दर्द झेला है।

कर्नाटका डिप्यूटी चीफ मिनिस्टर ने किया ट्वीट

एक्टर हरीश राय की मौत के बाद कर्नाटका के डिप्यूटी चीफ मिनिस्टर डीके शिवकुमार ने एक्स पर ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी है। डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "हरीश कुमार की मृत्यु हमारे लिए बहुत दुख की खबर है। हरीश कुमार की अचानक हुई मृत्यु से हमारी फिल्म इंडस्ट्री को भारी क्षति पहुंची है और हम सिनेमाई रूप से गरीब हुए हैं। ओम, हैल्लो यमा, केजीफ सीरीज कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें हरीश राय ने शानदार अदाकारी की थी। उन्होंने अपने शानदार काम से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article