साउथ मूवीज

'Mahanti' रिलीज होने के 6 महीनों बाद तक कीर्ति सुरेश के पास नहीं था काम, बोलीं 'कोई अपनी फिल्मों की कहानी...'

Keerthy Suresh on Not Getting Work for 6 Months: साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) ने अपनी आने वाली फिल्म 'रिवॉल्वर रीटा' के प्रमोशन के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि एक समय ऐसा था जब उनके पास 6 महीनों का किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं आया था।

Image

Keerthy Suresh on Not Getting Work for 6 Months

Keerthy Suresh on Not Getting Work for 6 Months: कीर्ति सुरेश साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इन दिनों कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) अपनी आने वाली फिल्म 'रिवॉल्वर रीटा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस मूवी को हिट कराने के लिए कीर्ति सुरेश हर संभव प्रयास कर रही हैं। इस मूवी के प्रमोशन के दौरान कीर्ति सुरेश ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कीर्ति सुरेश ने बताया कि 2018 की बायोपिक 'महंती' (Mahanati) करने के बाद उन्हें 6 महीनों तक कोई मूवी ऑफर नहीं हुई थी।

6 महीने तक नहीं मिला था कीर्ति सुरेश को काम

एक प्रेस इवेंट में अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए करते हुए कीर्ति सुरेश ने कहा, 'आप विश्वास नहीं कर पाएंगे, 'महंती' की रिलीज के बाद मुझे 6 महीने तक कोई फिल्म ऑफर नहीं हुई थी। इतना ही नहीं किसी ने फिल्म की कहानी तक नहीं सुनाई थी। मैं निराश नहीं थी क्योंकि मैंने कोई गलत काम नहीं किया था। मैं इन सब चीजों को पॉजिटिव तरीके से लिया था क्योंकि मुझे लगा कि लोग मेरे लिए एक अनोखा किरदार गढ़ने में समय लगा रहे हैं। मैं उस समय को अपना मेकओवर करने में लगाया था।'

बताते चलें 2018 में रिलीज हुई बायोपिक 'महंती' (Mahanati) में सावित्री का किरदार निभाने के लिए कीर्ति सुरेश को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। यह मूवी ऑडियंस को इम्प्रेस करने में भी सफल साबित हुई थी। 'रिवॉल्वर रीटा' में कीर्ति सुरेश के अलावा राडिका सरथकुमार, रेडिन किंग्सले, माइम गोपी, सेंद्रायन और अनुभवी स्टंट मास्टर सुपर सुब्बारायण भी हैं। 2013 की फिल्म 'नवीना सरस्वती सबथम' के बाद निर्देशक जेके चंद्रू ने बतौर डायरेक्टर 'रिवॉल्वर रीटा' का निर्देशन कर वापसी की है। यह फिल्म 28 नवम्बर को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article