अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण की कल्कि 2898 AD एक ब्लॉकबस्टर हिट है। इस फिल्म को रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन इसकी चर्चा अभी तक खत्म नहीं हुई है। कल्कि 2898 AD ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। हाल ही में बुज्जी को आवाज देने वाली एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने फिल्म की भारी सफलता के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा किया। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
रघु थाथा स्टार ने कीर्ति सुरेश खुलासा किया कि उन्हें फिल्म में एक अलग भूमिका का ऑफर मिला था। गैलाटा प्लस के साथ एक इंटरव्यू में कीर्ति सुरेश ने बताया कि उन्हें कल्कि 2898 AD में एक अलग किरदार निभाने का ऑफर दिया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा किया। उन्होंने कहा, "नागी ने फिल्म में एक और भूमिका की पेशकश की, जिसके बारे में मुझे ज़्यादा यकीन नहीं था।
अगली भूमिका के लिए एक्साइटेड
कीर्ति सुरेश ने बुज्जी को आवाज देने के लिए हा कर दी। कीर्ति सुरेश ने कहा मुझे वाकई खुशी है कि मैंने दूसरी भूमिका के लिए मना कर दिया। यह मेरी सबसे अच्छी डबिंग थी। यह बहुत मजेदार था। यह एक बेहतरीन याद है और मैं अगली भूमिका के लिए एक्साइटेड हूं।"
1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई
कल्कि 2898 AD ने बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। जिससे यह अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्मों में से एक बन गई है। कीर्ति सुरेश रघु थाथा में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म मिस्टर बच्चन, डेमोंटे कॉलोनी 2, तंगलान को सिनेमाघरों में टक्कर देने वाली है।
