Keerthy Suresh dating her childhood friend Antony Thattil: फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स के अफेयर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस समय साउथ की अदाकारा कीरथि सुरेश अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कीरथि सुरेश (Keerthy Suresh) अपने बचपन के दोस्त को डेट कर रही हैं और जल्द उनसे शादी करने वाली हैं। बता दें की एक्ट्रेस के रिलेशनशीप में होने की खबरें तब उठी जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक गुप्त पोस्ट शेयर किया था। खैर, कीरथि ने आज एक खूबसूरत तस्वीर साझा कर अपने बचपन के दोस्त एंटनी (Antony Thattil) संग रिलेशनशीप में होने की पुष्टि कर दी है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
वरुण धवन के साथ आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आने वाली एक्ट्रेस किरथि सुरेश (Keerthy Suresh) ने आज अपने इंस्टाग्राम पर बचपन के प्यार एंटनी (Antony Thattil) संग तस्वीर साझा कर अपने रिलेशनशीप की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कीरथि ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "15 साल और यह अब भी चल रहा है। हमेशा से ये एंटनी और कीरथि थे (अगर आप जानते हैं तो आप सब जानते हैं)।
बताते चलें की हाल ही में कीरथि कुरेश की शादी की खबरों ने जोड़ पकड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा था की कीरथि अपने बचपन के प्यार संग जल्द ही शादी करने वाली हैं। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में ये 11 और 12 दिसंबर को शादी रचाएंगे। हालांकि शादी की तारीख पर एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन रिलेशनशीप की इस पोस्ट ने फैंस के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है।
