साउथ मूवीज

Kantara Chapter 1 X Review: लोगों को कुर्सी से हिलने नहीं देती है ऋषभ शेट्टी की फिल्म, लोगों ने बताया 'मास्टरपीस'

Rishab Shetty's Kantara Chapter 1 X Review: साउथ निर्माता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) ने रिलीज होते ही लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है। इस मूवी को देखने के बाद लोगों ने इसे ब्लॉकबस्टर कहना शुरू कर दिया है।

Image

Image Source: Instagram

Kantara Chapter 1 X Review: साउथ डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) के निर्देशन में बनी फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को आज यानी 2 अक्टूबर के दन दुनिया भर के सिनेमाघरों में निर्माताओं ने पेश कर दिया है। इस मूवी को डायरेक्टर करने के साथ-साथ ऋषभ शेट्टी फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' में लीड एक्टर के रोल में नजर आ रहे हैं। 'कंतारा चैप्टर 1' को बनाने का मन मेकर्स ने ऋषभ शेट्टी की ही फिल्म 'कंतारा' की सफलता के बाद बना लिया था। लोगों के अंदर ऋषभ शेट्टी को देखने का बज साफ नजर आ रहा था। कई लोगों ने फिल्म को देखने के बाद अब एक्स अकाउंट पर अपने रिव्यू साझा करने शुरू कर दिए हैं। इस मूवी को लोगों ने ब्लॉकबस्टर बताया है। इतने ही नहीं 'कंतारा चैप्टर 1' को अच्छी रेटिंग भी मिल रही है।

ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को देखने के बाद एक यूजर ने एक्स पर लिखा,' एक और नेशनल अवॉर्ड लोड हो रहा है... ऋषभ शेट्टी ने फिर से कमाल कर दिया.. पूरी फिल्म में कई रोंगटे खड़े कर देने वाले पल हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'इंडियन सिनेमा का इस मूवी में बेस्ट क्लाइमेक्स देखने को मिलता है।' इस मूवी को लोगों ने 4.5 स्टार की रेटिंग दी है। हरकोई कहानी को पसंद कर रहा है। फिल्म के डायलॉग, इमोशनल कर देने वाले सीन और वीएफएक्स कमाल है।

ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) के अलावा फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) रुक्मिणी वसंत, जयराम, गुलशन देवैया और सप्तमी गौड़ा सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह ओपनिंग डे पर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेने में सफल साबित होगी। इस मूवी में रुक्मिणी वसंत की एक्टिंग ने भी लोगों के दिलों में अपनी अलग ही छाप छोड़ी है। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article