साउथ मूवीज

Kantara के प्रीक्वल में भगवान शिव बनेंगे Rishabh Shetty, रिलीज से पहले मिला बड़ा हिंट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 4, 2024, 12:25 PM IST

Kantara: ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म कंतारा: चैप्टर 1 पर काम कर रहे हैं। एक्टर की फिल्म इस साल रिलीज होगी। फिल्म में एक्टर भगवान शिव के रोल में नजर आएंंगे।

Image

Kantara (credit pic: instagram)

Kantara: ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) इन दिनों अपनी फिल्म कंतारा: चैप्टर 1 (Kantara: Chapter 1) पर काम कर रहे हैं, ये उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीक्वल है। फिल्म के प्रीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया था। फिल्म के पोस्टर में एक्टर के दमदार लुक ने फैंस का दिल जीत लिया था। कंतारा साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी। फिल्म के प्रीक्वल में ऋषभ भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म में एक्टर अनोखे अंदाज में नजर आएंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ फिल्म में भगवान शिव का कैरेक्टर प्ले करेंगे। इतना ही नहीं एक्टर का नाम भी फिल्म में शिवा था। फिल्म की कहानी पंजुरली उत्सव पर आधारित है।

भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे ऋषभ

नवंबर महीने में फिल्म का टीजर सामने आया था। टीजर में ऋषभ को भगवान शिव के रौद्र रुप में दिखाया गया था। फिल्म के टीजर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फैंस फिल्म के रिलीज के अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋषभ के साथ फिल्म में बाकी कलाकार भी नजर आने वाले हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि कंतारा इस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक होगी। इस फिल्म को पैन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत प्रोड्यूस किया जाएगा। ऋषभ कंतारा (Kantara: Chapter 1) के अलावा अपने बाकी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article