Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग मूवी कांतारा चैप्टर 1 ( Kantara Chapter 1) चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को रिलीज होने में एक हफ्ते का समय बचा है। इस फिल्म का फैंस तीन साल से इंतजार कर रहे हैं। कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी( Rishab Shetty) ने लीड एक्टर और डायरेक्टर दोनों का काम किया है। उन्होंने फिल्म के अंदर एक्टिंग भी की साथ ही फिल्म का डायरेक्शन भी किया। ये दोनों ही काम बड़े मुश्किल है जिसे ऋषभ ने बखूबी किया है। एक साथ दो सबसे जरूरी काम को संभालने में एक्टर को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अपने इस स्ट्रगल पर एक्टर ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कैसे वह एक डायरेक्टर और एक्टर दोनों बने थे।
एक्टर-डायरेक्टर दोनों की ड्यूटी निभाते थे ऋषभ शेट्टी
ऋषभ शेट्टी ने वैराएटी के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि कांतारा चैप्टर 1 के सेट पर एक्टर और डायरेक्टर की ड्यूटी निभाना थोड़ा मुश्किल था। उन्होंने मुश्किलों का जिक्र करते हुए कहा, " जब मैं कोई सीन कर रहा होता था, तभी मुझे स्टार्स को गाइड करने के लिए ऊंचाई पर जाकर माइक पकड़ लेता था। मुझे कभी सीन शूट करना होता तो कभी डायरेक्ट करना होता था, ये दोनों चीज़े साथ में करना थोड़ा मुश्किल था। " ऋषभ आगे बताते हैं कि फिल्म के अंदर मेरे किरदार का स्वभाव भी कुछ ऐसा ही था, जिससे मुझे अपनी ड्यूटी पुरी करने में आसानी हुई।
बता दें कि कांतारा चैप्टर 1 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान ऋषभ शेट्टी ने खुलासा किया था कि शूटिंग के दौरान वो मौत के मुहँ में जाते-जाते बचे थे। एक्टर बताते हैं कि कई बार तो मैं मौत के मुंह में चला गया था, लेकिन भगवान में हमारी रक्षा की। ऋषभ ने उन घटनाओं का भी जिक्र किया जब कांतारा के सेट पर एक्सीडेंट हुए। सेट पर शूटिंग के दौरान कई ऐसे हादसे हुए थे, जो हेडलाइन बन गए थे। दरअसल सेट पर लोगो को चोट लग जाती थी, या सेट को कोई नुकसान हो जाता था। बात करें फिल्म रिलीज की तो यह 2 अक्टूबर, दशहरे पर रिलीज होने जा रही है।
