Kannappa Hard Drive Miss: तेलुगु सिनेमा के स्टार विष्णु मांचू (Vishnu Manchu) की बिग-बजट फिल्म कन्नप्पा (Kannappa) इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म से एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का धांसू लुक सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया। इन सब के बाद फिल्म कन्नप्पा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म कन्नप्पा से जुड़ी इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म कन्नप्पा से जुड़ी इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्या हो गया है जिसकी वजह से फिल्म कन्नप्पा के मेकर्स भी परेशान हो गए हैं।
'कन्नप्पा' हार्ड ड्राइव हुई मिस
एक्टर विष्णु मांचू अपकमिंग फिल्म कन्नप्पा मुश्किल में फंस गई है। फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई कि फिल्म की एक हार्ड ड्राइव जिसमें कई अहम सीन की अनरिलीज्ड फुटेज थी मिस हो गई है। ये हार्ड ड्राइव मुंबई की एक वीएफएक्स कंपनी से हैदराबाद की प्रोडक्शन हाउस ट्वेंटी फोर फ्रेम्स फैक्ट्री प्राइवेट लिमिटेड कूरियर से भेजी गई थी लेकिन रास्ते में ही गुम हो गई। इस घटना के बाद से फिल्म के मेकर्स काफी परेशान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्ड ड्राइव के खो जाने से फिल्म की रिलीज को खतरे में पड़ गई है। इस घटना के बाद प्रोड्यूसर विजय कुमार (Vijay Kumar) ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
कब रिलीज होगी फिल्म
विष्णु मांचू और अक्षय कुमार की फिल्म कन्नप्पा को अगले महीने यानी 27 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना है। इस फिल्म में विष्णु मांचू और अक्षय कुमार के साथ प्रभास (Prabhas) और मोहनलाल (Mohanlal) जैसे बड़े सितारे भी नजर आने वाले हैं। फिल्म कन्नप्पा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
