साउथ मूवीज

Kannappa: त्रिपुंड लगाए प्रभास का श‍िव अवतार आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Kannappa: प्रभास की आने वाली फिल्म कन्नप्पा का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें ये फिल्म इस साल की मोस्ट अवटेड फिल्मों में से एक है। हाल ही में इस फिल्म का प्रभास का पहला लुक सामने आया है, जिसमें प्रभास शिव अवतार में नजर आ रहे हैं।

Image

Kannappa

Kannappa: कन्नप्पा इस साल की मोस्ट अवटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का इंतजार धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। हाल ही में इस फिल्म से प्रभास का पहला लुक सामने आया है। प्रभास की नई फिल्म 'कन्नप्पा' का फर्स्ट लुक आज यानी 27 जनवरी को सामने आया है। बता दें इस पोस्टर में प्रभास का हाफ फेस ही नजर आ रहा है। प्रभास का पूरा फेस वाला पोस्टर 3 फरवरी 2025 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में प्रभास के किरदार की पहली झलक देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। 'कन्नप्पा' में विष्णु मंचु मुख्य भी नजर आने वाले हैं। इसे निर्देशक मुकेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है।

हाफ झलक देखने के बाद फैंस अब 3 फरवरी का इंतजार कर रहे हैं। इस दिन 'कन्नप्पा' का फर्स्ट लुक ऑफिशियल तौर पर सामने आएगा। इससे पहले 'कन्नप्पा' से अक्षय कुमार का भी लुक सामने आया था जिसमें वे भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे थे। फैंस ने उनके लुक को काफी पसंद किया था।

कब रिलीज होगी फिल्म

कन्नप्पा साउथ की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म में से एक है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को 25 अप्रैल, 2025 को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। बता दें 'कन्नप्पा' एक काल्पनिक फिल्म है जो शिव के भक्त कन्नप्पा की कथा पर आधारित है।

अक्षय कुमार का कैमियो

इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपना तेलुगू डेब्यू करने वाले हैं और वो भगवान शिव की भूमिका में हैं। मोहन बाबू, आर सरथकुमार, अर्पित रांका, कौशल मंदा, राहुल माधव, देवराज, मुकेश ऋषि, ब्रह्मानंदम, रघु बाबू, प्रीति मुकुंदन और मधु भी फिल्म में हैं। मोहनलाल और काजल अग्रवाल भी कैमियो रोल्स में हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article