Milana Nagraj and Darling Krishna Welcomes Baby Girl: डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। दोनों ही स्टार्स ने इसी साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अब खबर सामने आ रही है कि कपल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। उनके घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ है। दोनों ही बेटी के जन्म से काफी खुश है और फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर करने में देरी नहीं की है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और इस खुशी के जाहिर किया है। फैंस अब कृष्णा और मिलाना को बधाई दे रहे हैं। यहां उनकी पोस्ट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Jigra New Poster: आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक्ट्रेस बोलीं- 'तू मेरे प्रोटेक्शन में है..'
सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी
एक्टर नागप्पा सुनील कुमार को फैंस डार्लिंग कृष्णा के नाम से भी जानते हैं। मिलाना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर करते हुए फैंस का शुक्रिया किया है। उन्होंने अपने बच्चे और मिलाना के हेल्थ को लेकर जानकारी दी है। कृष्णा ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद महिलाओं को लेकर उनके मन में सम्मान और भी बढ़ गया है।
पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'हमने एक बेटी को जन्म दिया है। मां और बेटी दोनों ठीक हैं। इस सफर में आपने जिस तरह से दर्द, त्याग और साहस दिखाया है, उसके लिए मुझे आप पर गर्व है। और उन सभी माताओं को एक बड़ा सलाम।' अब महिलाओं को लेकर मेरे मन में सम्मान दोगुना हो गया है। और हां, मैं एक प्राइड और लक्की पिता हूं क्योंकि अब मेरी एक बेटी है।' फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर कपल को बेटी के जन्म के लिए बधाई दे रहे हैं।
