साउथ मूवीज

साउथ के इस मशहूर एक्टर पर लगा हत्या का आरोप, पुलिस से पूछताछ जारी

Kannada actor Darshan: कन्नड़ एक्टर दर्शन को कामाक्षीपाल्या पुलिस ने रेणुकास्वामी नामक युवक की हत्या के मामले में पूछताछ शुरू की है। साथ ही एक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार उन्हें मैसूर पुलिस बेंगलुरु लेकर जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से मामला क्या है।

Image

Kannada actor Darshan

Kannada actor Darshan: साउथ के एक्टर पर हत्या का आरोप लगा है। बता दें कन्नड़ एक्टर दर्शन को कामाक्षीपाल्या पुलिस ने रेणुकास्वामी नामक युवक की हत्या के मामले में पूछताछ शुरू की है। साथ ही एक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार उन्हें मैसूर पुलिस बेंगलुरु लेकर जा रही है।

हत्या के एक मामले में एक आरोपी ने दर्शन का नाम उजागर किया है और पुलिस उसी के आधार पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता रेणुकास्वामी की 8 जून को हत्या कर दी गई थी। उसका शव 9 जून को कामाक्षीपाल्या के पास एक नाले में मिला था। पुलिस ने कहा कि रेणुकास्वामी ने दर्शन की पत्नी को "अश्लील मैसेज" भेजे थे।

सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद

बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने कहा कि आरोप है कि रेणुकास्वामी दर्शन की पत्नी को अपमानजनक संदेश और टिप्पणियां भेज रहे थे, जिसके कारण यह घटना हुई। उन्होंने कहा, "तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज से मामले को सुलझाने में मदद मिली।"

करियर की शुरुआत

दर्शन ने अपने करियर की शुरुआत करने से पहले, दर्शन एक प्रोजेक्शनिस्ट के रूप में काम करते थे। बाद में, वह अनुभवी सिनेमैटोग्राफर बीसी गौरीशंकर के सहायक कैमरामैन बन गए। उन्हें अपनी पहली फिल्म 1997 में मिली, जिसका नाम 'महाभारत' था। एस नारायण ने उन्हें एक सहायक भूमिका के लिए रखा था। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं। इसके बाद, उन्हें फिल्मों में मुख्य अभिनेता बनने का मौका मिला।"

इन फिल्मों में आए थे एक्टर

अभिनेता को अनाथारू में भी काम किया था जो 2007 में रिलीज हुई थी। वहीं उन्होंने क्रांतिवीर सांगोली रायन्ना में मुख्य भूमिका निभाई जो 2012 में रिलीज हुई। साथ ही दर्शन ने कटेरा में काम किया जो 2023 में रिलीज हुई थी। इसके साथ ही दर्शन कई फिल्मों में भूमिकाओं के लिए जाना जाते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article