Kanguva: सूर्या ( Suriya) और बॉबी देओल ( Bobby Deol) स्टारर कंगुवा (Kanguva) ने देश भर में चर्चा का माहौल बना दिया है। हर तरफ कंगुवा की ही चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया में भी कंगुवा का काफी हाइप दिखाई दे रहा है। कंगुवा को रिलीज होने में बस एक रात रह गई है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। आइए इसी बीच जानते हैं कि आपको इन कारणों से इस फिल्म को देखना चाहिए।
1. सूर्या की कमाल की परफॉर्मेंस
कंगुवा में सूर्या ने जान फूंक दी है। ट्रेलर देखने के बाद साफ नजर आ रहा है कि इस किरदार में फिट लगने के लिए सूर्या ने खुद को पूरी तरह से बदल लिया है। सूर्या की परफॉर्मेंस फिल्म का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है। सूर्या स्क्रीन में बेहतर दिखाने के लिए खुद को हर रोल में
ढाल लेते हैं जो उनकी एक विशेषता है।
2. जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस
कंगुवा के एक्शन सीक्वेंस की रिलीज से पहले ही बहुत तारीफ हो रही है। इस फिल्म के बेस्ट एक्शन सीक्वेंस के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया गया था। जिस कारण इस फिल्म का एक्शन बड़ी-बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देता है। इस एक्शन सीक्वेंस में बॉबी देओल सूर्या के साथ भिड़ते नजर आने वाले हैं।
3. शानदार विजुअल
एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ मेकर्स ने सिनेमेटोग्राफी के लिए भी हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया था, जो इस फिल्म के विजुअल को 100 गुना शानदार बनाए हैं। वॉर के शानदार सीन्स इस फिल्म को और भी बेहतरीन बनाते है। जिसे सिर्फ थिएटर में ही महसूस किया जा सकता है।
4. शानदार स्टोरी
कंगुवा की कहानी पुनर्जन्म और रिवेंज पर बेस्ड है। जिसमें बेस्ट एक्शन के साथ-साथ ड्रामा और भरपूर इमोशन भी नजर आने वाला है। जिस कारण इस फिल्म की कहानी दर्शकों को आखिरी तक बांधे रखेगी। साथ ही सिरुथाई शिवा की निर्देशित फिल्म की कहानी लोगों के बीच गहराई से प्रभाव छोड़ने वाली है।
5. पैन इंडिया फिल्म
कंगुवा सिर्फ रीजनल भाषा में ही नहीं बल्कि कई भाषाओं में रिलीज हो रही है। ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल और मलयालम में भी रिलीज होने वाली है।
6. कैमियो
कंगुवा में जबरदस्त कैमियो नजर आने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में कार्थी कैमियो भूमिका निभा रहे हैं, जो इस फिल्म को और भी ज्यादा शानदार बनाता है।
7. बेहतरीन कलाकार की टीम
350 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार हैं, जिनमें बॉबी देओल, दिशा पटानीभी शामिल है। कंगुवा पैसे वसूल फिल्म है। फिल्म का निर्देशन शिवा ने किया है, जिन्हें पॉपकॉर्न एंटरटेनर बनाने के लिए जाना जाता है।
