साउथ मूवीज

Kanguva Trailer: Surya के लुक पर भारी पड़ी Bobby Deol की सुर्ख लाल आंख, कल्कि के सुप्रीम यास्किन से भी भयानक विलेन लगे लॉर्ड बॉबी

Kanguva Trailer: कंगुवा 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। अब फैंस बस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है।

Image

Kanguva Trailer OUT

Kanguva Trailer: कंगुवा 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। आज कंगुवा का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ये ट्रेलर रिलीज होते ही धमाका मजा दिया है। इस ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। अब फैंस बस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'फायर सॉन्ग' भी रिलीज हुआ था। ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर छा जाने वाली है।

कंगुवा के ट्रेलर में दिखाया गया है कि साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री कुछ नया और ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कल्कि 2898 AD के बाद कंगुवा एक और उदाहरण है। सूर्या के किरदार को एक निडर साहसी व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है। वही इस ट्रेलर में बॉबी देओल भी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। एक्शन थ्रिलर में बॉबी देओल (Bobby Deol) खलनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके पहले लुक ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए थे। अब उनका मुकाबला सूर्या के साथ हुआ है।

इस फिल्म में है सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस

कंगुवा' को 350 करोड़ के बजट में बनाया गया है। फिल्म की शूटिंग अलग-अलग कॉन्टिनेंट्स के 7 अलग देशों में की गई है।मेकर्स ने टेक्निकल डिपार्टमेंट जैसे एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया है। फिल्म में कुल 10 हजार लोगों से ज्यादा के साथ शूट किया गया, सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस भी है। फिल्म दुनिया भर में 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article