साउथ मूवीज

Kanguva Teaser: बॉबी देओल ने खूंखार अवतार से लूट ली महफिल, वीडियो देखकर फैंस बोले- 'ये तो एनिमल का भी बाप...'

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) जल्द ही साउथ सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की अपकमिंग फिल्म कांगुवा (Kanguva) में विलेन का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। फिल्म के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही फिल्म कांगुवा का टीजर दर्शकों के सामने पेश किया है, जिसमें वो खूंखार अवतार में दिखाई दे रहे हैं। फैंस को बॉबी देओल का ये अवतार काफी पसंद आ रहा है।

Image

Kanguva से सामने आया बॉबी देओल का खूंखार अवतार, देखें वीडियो

बॉलीवुड फिल्म एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) के सितारे इन दिनों बुलंदी पर चल रहे हैं। बॉबी देओल ने कुछ समय पहले एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी में खलनायक का किरदार प्ले किया था और वो जल्द ही साउथ सुपरस्टार सूर्या Suriya) की अपकमिंग मूवी कांगुवा (Kanguva) में खूंखार विलेन का किरदार प्ले करते नजर आएंगे। फिल्म कांगुवा के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही टीजर वीडियो रिलीज किया है, जिसमें बॉबी देओल का लुक देखकर फैंस दंग रह गए हैं। बॉबी देओल को अंदाजा भी नहीं था कि कांगुवा में वो इतने खूंखार अवतार में दिखाई देंगे। बॉबी देओल का खलनायक अवतार फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि वो लगातार टीजर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि ये फिल्म तो एनिमल की भी बाप होने वाली है।

कांगुवा में बॉबी देओल का लुक देखकर झूम उठे फैंस

बॉबी देओल को फिल्म एनिमल में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा ने खूंखार विलेन के रूप में पेश किया था। बॉबी देओल को दर्शकों ने खुले दिल से स्वीकार किया और वो उसी वक्त से लोगों के बीच चर्चा में बने हुए हैं। एनिमल के बाद एक बार फिर से बॉबी देओल खलनायक बनकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। फिल्म कांगुवा में वो एक्टर सूर्या को कड़ी टक्कर देंगे। फिल्म कांगुवा का टीजर देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं और बार-बार बोल रहे हैं कि बॉबी देओल अपने खूंखार अंदाज से एनिमल को भूलने के लिए मजबूर कर देंगे। एक फैंन ने कमेंट में लिखा है, 'ये बॉबी देओल कहां था? सर आप तो हर फिल्म के साथ चौंका रहे हैं।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'क्या बात है सर आपकी... बॉलीवुड के बाद अब आप साउथ दर्शकों को भी दीवाना बनाने वाले हैं।'

सलमान खान की वजह से बॉबी देओल की हुई वापसी

कुछ समय पहले तक बॉबी देओल फिल्मों में दिखाई नहीं दे रहे थे। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों की वजह से मेकर्स ने उन्हें काम देना बंद कर दिया था। ऐसे समय में बॉबी देओल को सलमान खान का साथ मिला और उनकी किस्मत बदल गई। रेस 3 के बाद से ही बॉबी देओल को लगातार काम मिल रहा है और वो एनिमल-कांगुवा जैसे प्रोजेक्ट में दिखाई दे रहे हैं। बॉबी देओल अपनी दूसरी पारी में अच्छे रोल्स पर ध्यान दे रहे हैं। यही कारण है कि दर्शक उन्हें दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। वैसे आपको कांगुवा से बॉबी देओल का अवतार कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article