Kalki 2898 AD: नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2989 एडी' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने फिल्म से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के लुक का टीजर वीडियो शेयर कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने खुलासा कर दिया है कि फिल्म में बिग बी किस रोल में नजर आएंगे। फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने फैंस का इंतजार करते हुए टीजर वीडियो किया। वीडियो में अमिताभ सिर से पैर तक पट्टी बांधे शिवलिंग के पास बैठे हुए हैं। एक बच्चा आता है और उन पर तीर से प्रहार करता है। तीर की चोट से पेटे से खून बहने लगता है जिसके बाद वो पूछता है- क्या तुम मर नहीं सकते? क्या तुम भगवान हो? कौन हो तुम?
इसके बाद अमिताभ के जवानी से बुढ़ापे तक की झलक दिखाई जताई है। वो अपने चेहरे से पट्टी हटाते हुए कहते हैं, द्वापर युग से मैं इस अवतार की प्रतीक्षा कर रहा हूं। द्रोणाचार्य का पुत्र अश्वथामा। वो वहां जाने लगते हैं और उनके सिर पर बनी आंख चमकने लगती है। फिल्म की छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है।
फिल्म में अश्वथामा का रोल प्ले करेंगे अमिताभ
फिल्म के छोटे से टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। अमिताभ के साथ इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का बजट 600 करोड़ है। इस साइंस फिक्शन फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेकरार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट को लोकसभा चुनाव की वजह से आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।
