साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज के पहले ही तोड़ रही है सारे रिकॉर्ड, प्री-बुकिंग में हुई जबरदस्त कमाई

Kalki 2898 AD: इस फिल्म को लेकर भारत के साथ-साथ बाहर भी काफी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसका सीधा असर फिल्म प्री-बुकिंग के मामले में देखने मिल रहा है। आए दिन फिल्म प्री-बुकिंग में नए रिकॉर्ड बना रही है। आइए जानते हैं कि आज की प्री-बुकिंग नें फिल्म ने कितनी कमाई की।

Image

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। बस अब ये फिल्म रिलीज होने के लिए कुछ ही दिन रह गए है। इस फिल्म को लेकर भारत के साथ-साथ बाहर भी काफी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसका सीधा असर फिल्म प्री-बुकिंग के मामले में देखने मिल रहा है। आए दिन फिल्म प्री-बुकिंग में नए रिकॉर्ड बना रही है। आइए जानते हैं कि आज की प्री-बुकिंग नें फिल्म ने कितनी कमाई की।

फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही $2.5 मिलियन (भारतीय मुद्रा में 20.89 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस आंकड़े से साफ है कि वहां फिल्म के टिकट धड़ाधड़ बिक रहे हैं और फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। प्री-बुकिंग के इन आंकड़ों से फिल्म के निर्माता भी काफी उत्साहित हैं। बता दें कि $2.5 मिलियन में से $2 मिलियन (16 करोड़ रुपये) अकेले यूएसए में कमाए गए है।

फिल्म का दूसरा ट्रेलर

हाल ही में इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ है। ‘कल्कि 2898 एडी’ के दूसरे ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के किरदार अश्वत्थामा से होती है, जो दीपिका पादुकोण को दुश्मनों से बचाते हुए दिख रहे हैं। वह कहते हैं कि “भगवान के अंदर पूरी सृष्टि बसती है और भगवान स्वयं आपके अंदर हैं। इसके बाद दीपिका समेत और भी किरदार छोटे-छोटे डायलॉग्स के साथ अलग-अलग सीन में नजर आते हैं। इस ट्रेलर को भी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं जितना उन्होंने पहले ट्रेलर को किया था।

ये सितारे आएंगे नजर

फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी के अलावा राजेंद्र प्रसाद, पसुपति, सास्वता चटर्जी, अन्ना बेन, चेम्बन विनोद जोस और अन्य शामिल है। सी. अश्विनी दत्त के प्रोडक्शन, वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित, नाग अश्विन ने फिल्म लिखी और निर्देशित की है। फिल्म 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि फैंस को ये फिल्म कैसे लगती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article