Devara Postponed: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर (Janhvi Kapoor) और जूनियर एनटीआर (JR NTR) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'देवरा' (Devara) की रिलीज डेट बदल दी गई है। फिल्म का एक नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें मूवी की रिलीज डेट को लेकर भी बदलाव किया गया है। फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी विलेन के अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म पहले 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होनी थी। फिल्म में पहली बार जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए जाह्नवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म देवरा: पार्ट 1 अब 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है।
फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जिसनें जूनियर एनटीआर का जबरदस्त लुक नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म के इस पोस्टर की भी जमकर चर्चा हो रही है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
अब इस दिन रिलीज होगी देवरा
जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा (Devara) अब 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म देवरा को लेकर अभी से ही काफी हाइप है। देवरा को एक बड़ी पैन इंडिया के तौर पर पेश किया जा रहा है। जो बड़ी सुपरहिट साबित हो सकती है। फिल्म में सैफ अली खान की एंट्री के बाद इसको लेकर और भी सुर्खियां बढ़ गई हैं। हालांकि फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार बढ़ गया है।
