यDivya Agarwal Pregnancy Rumors before marriage: बिग बॉस ओटीटी 1 (Bigg Boss OTT) की विनर और एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) अपने मंगेतर अपूर्व पाडगांवकर के साथ 20 फरवरी 2024 को सात फेरे लेने वाली हैं। हालांकि शादी से पहले अब उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दिव्या ने वैलेन्टाइन डे पर अपूर्व के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों काफी रोमांटिक लग रहे हैं। दिव्या अग्रवाल और अपूर्व की सगाई को भी काफी महीने हो गए हैं, रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ लिवइन में भी रह रहे हैं। अब दोनों की शादी की डेट भी तय हो गई है। खुद दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी को लेकर आधिकारिक घोषणा की है।
एक्ट्रेस ने कैप्शन में इसको लेकर जानकारी दी है। इन फोटोज के वायरल होते ही, दिव्या (Divya Agarwal) की प्रेग्नेंसी की खबरें भी आग की तरह फैल रही हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं दिव्या अग्रवाल?
जब से दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने यह फोटोज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की हैं, तब ही से लोग उनके प्रेग्नेंसी को लेकर बात करने लगे हैं। लोग कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं कि दिव्या प्रेग्नेंट हैं क्या? हालांकि इसको लेकर फिलहाल अपूर्व और दिव्या की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
