साउथ मूवीज

सबरीमाला मंदिर में पूजा करने पर ट्रोल हुए मोहनलाल के पक्ष में उतरे जावेद अख्तर, मोहनलाल-ममूटी की दोस्ती की दी मिसाल

Javed Akhtar Tweet for Mohanlal-Mammootty: मोहनलाल और ममूटी के सबरीमाला मंदिर विवाद पर लेखक जावेद अख्तर ने ट्वीट किया है। उन्होंने दोनों स्टार्स की दोस्ती की तारीफ करते हुए लोगों पर तंज कसा है। जावेद अख्तर का यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। वह मोहनलाल और ममूटी को इंडिया का बेस्ट दोस्त बता रहे हैं।

Image

Javed Akhtar Tweet for Mohanlal-Mammootty

Javed Akhtar Tweet for Mohanlal-Mammootty: साउथ स्टार्स मोहनलाल( Mohanlal) और ममूटी( Mammootty) की दोस्ती के बारे में तो हर कोई जानता है। लेकिन, अब यही दोस्ती दोनों स्टार्स पर भारी पड़ती नजर आ रही है। जब से मोहनलाल ने ममूटी के लिए केरल के सबरीमाला मंदिर में पूजा की है तभी से वह विवादों में घिर गए हैं। लोग तरह-तरह की बातें बोल रहे हैं और उनपर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि इन सभी विवादों के बीच लेखक जावेद अख्तर( Javed Akhtar) ने दोनों दोस्तों का समर्थन किया है। जावेद अख्तर ने मोहनलाल और ममूटी के लिए स्पेशल ट्वीट करते हुए उनकी दोस्ती की मिसाल दी है।

जावेद अख्तर ने हाल ही में एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है ' मैं दुआ करता हूँ कि भारत के हर ममूटी के पास मोहनलाल जैसा दोस्त होना चाहिए और हर मोहनलाल के पास ममूटी जैसा दोस्त । उनकी ये महान दोस्ती कुछ छोटी सोच वाले, नेगेटिव और तुच्छ लोगों से परे है, लेकिन किसी को क्या ही फर्क पड़ता है। उनके इस ट्वीट की फैंस सरहाना कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि कुछ दिन पहले अभिनेता मोहनलाल ने अपने दोस्त और एक्टर ममूटी के लिए करेल के प्रसिद्ध मंदिर 'सबरीमाला मंदिर' में पूजा की थी। उन्होंने पर्ची पर ममूटी का जन्म नाम लिखा था जो लीक हो गया। जैसे ही यह बात पता चली लोगों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए कि ममूटी मुस्लमान हैं उनके नाम की पूजा करना हिन्दू धर्म में स्वीकार नहीं है, अगर ममूटी ने अपने नाम की पूजा करवाई है तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि इन सभी विवादों के बीच ममूटी और मोहनलाल अभी तक ने कोई जवाब नहीं दिया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article