साउथ मूवीज

Jailer 2 Teaser Reaction: रजनीकांत की जेलर 2 का सिनेमाघरों में टीजर देख क्रेजी हुए फैंस, 74 साल की उम्र में बम और खून से खेलते दिखे थलाइवा

Jailer 2 Teaser Reaction: रजनीकांत की जेलर 2 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। आखिर अब इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर को फैंस बहुत प्यार दे रहे हैं। 74 साल की उम्र में भी रजनीकांत का दमदार अंदाज दिखाई दे रहा है। एक्टर अकेले ही बहुत सारे लोगों से भिड़ते नजर आ रहे हैं।

Image

Jailer 2 Teaser Reaction

Jailer 2 Teaser Reaction: रजनीकांत की जेलर 2 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। आखिर अब इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर को फैंस बहुत प्यार दे रहे हैं। पोंगल के दिन इस खास टीजर को रिलीज किया गया। जिसमें रजनीकांत का दमदार लुक नजर आ रहा है। आइए देखते हैं कि टीजर देखने के बाद फैंस क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 के टीजर को सिनेमाघरों में दिखाया गया, जिस कारण सिनेमाघरों में फैंस की भारी भीड़ उमड़ी दिखी। 74 साल की उम्र में भी रजनीकांत का दमदार अंदाज दिखाई दे रहा है। एक्टर अकेले ही बहुत सारे लोगों से भिड़ते नजर आ रहे हैं।

इस टीजर की शुरुआत में दिखाया गया है कि अनिरुद्ध रविचंदर और निर्देशक नेल्सन आराम करते हुए रहते हैं तभी अचानक से कुछ लोगों को गोली और कुल्हाड़ी से मारा जाता है। तभी हाथ में बंदूक लिए रजनीकांत की एंट्री होती है। टीजर में रजनीकांत अपने दुश्मनों पर बम फोड़ते और गोली मारते हुए नजर आ रहे हैं।

कितनी हुई थी जेलर की कमाई

जेलर 2 को नेल्सन निर्देशित कर रहे हैं। बता दें इसका पहला पार्ट 2023 में रिलीज हुआ था, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुआ था। जेलर में भी रजनीकांत लीड रोल में नजर आए थे। रजनीकांत के अलावा इस फिल्म में विनायकन, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, वसंत रवि, मिरना मेनन, योगी बाबू भी नजर आए थे। वहीं पार्ट वन में मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ ने कैमियो किया था। जेलर ने बॉक्स ऑफिस में ₹604.5 करोड़ और भारत में ₹348.55 करोड़ की कमाई की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article