साउथ मूवीज

Jailer 2: इस दिन से शुरू होगी रजनीकांत की जेलर 2 की शूटिंग, पहला शेड्यूल हुआ फाइनल!

रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जेलर 2 को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। फैंस उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब जेलर 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मनोबाला विजयबालन के अनुसार रजनीकांत-नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर आएगी।

Image

Jailer 2

रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जेलर 2 को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। फैंस उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लोकेश कनगराज निर्देशित कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार जेलर 2 को 2025 में रिलीज किया जाएगा। अब जेलर 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि नया अपडेट क्या है।

रजनीकांत की फिल्म जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। वहीं अब इस फिल्म की शूटिंग डेट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च में शुरू हो जाएगी। मनोबाला विजयबालन के अनुसार रजनीकांत-नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर आएगी। जेलर के पहले पार्ट में रजनीकांत को एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाया गया था, जो शांत जीवन जीते थे। बता दें बदले की कहानी पर आधारित होने के बावजूद धीरे-धीरे डकैती की कहानी में बदल जाती है, जिसमें सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के शुरुआती दिनों की भी झलक मिलती है।

ये सितारे आए थे नजर

जेलर में रजनीकांत के अलावा विनायकन, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, वसंत रवि, मिर्ना मेनन, योगी बाबू भी नजर आए थे। इस फिल्म में मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों ने कैमियो कर सुर्खियां बटोरी थी।

वेट्टैयान में रजनीकांत ने की थी कमाल की एक्टिंग

रजनीकांत आखिरी बार टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित वेट्टैयान में नजर आए थे। एक्शन ड्रामा में उन्होंने एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। जो अपने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को लेकर जाने जाते थे। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, दुशारा विजयन नजर आए थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article