Shah Rukh Khan Jailer 2: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अपकमिंग फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान नाम रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) से जुड़ रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद किंग खान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच अब फिल्म जेलर 2 में शाहरुख खान के रोल को लेकर खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते शाहरुख खान किस रोल में नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: राजिनिकांत की 'जेलर 2' में हुई शाहरुख खान की एंट्री
ये होगा शाहरुख खान का रोल
एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से अपकमिंग फिल्म जेलर 2 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म जेलर 2 में शाहरुख खान के रोल को लेकर हुआ खुलासा है। इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो शाहरुख खान अब साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन फिल्म जेलर 2 में एक पुलिस वाले का किरदार निभाने जा रहे हैं। आईएएनएस ने पहले भी रिपोर्ट की थी कि यूनिट के सूत्रों के अनुसार, फिल्म में अब सिर्फ शाहरुख खान के सीन बाकी हैं। शाहरुख इस साल मार्च में अपनी शूटिंग शुरू करेंगे। उनके हिस्से की शूटिंग 7 से 8 दिनों में पूरी हो जाएगी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी। सूत्रों ने ये भी बताया कि शाहरुख का रोल फिल्म में एक लंबा कैमियो जैसा होगा। यानी वो ज्यादा समय स्क्रीन पर नहीं दिखेंगे, लेकिन उनका किरदार काफी अहम और यादगार होगा। फिल्म जेलर 2 इसी साल 12 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
एक्टर शाहरुख खान फिल्म जेलर 2 के अलावा मूवी किंग में भी नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान की फिल्म किंग 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन अहम रोल में नजर आने वाले हैं।
