साउथ मूवीज

अल्लू अर्जुन और चाचा पवन कल्याण के बीच अनबन हुई ठीक? पुष्पा 2 के एक्टर ने कही ये बात

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) अगले महीने रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन का एक बयान वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर अपने चाचा के बारे में कुछ बाते बोल रहे हैं। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

Image

allu arjun

Pushpa 2: फैंस अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की ये फिल्म 05 दिसंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। इसी बीच अल्लू अर्जुन का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने चाचा पवन कल्याण के बारे में कुछ बोल रहे हैं। आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन ने ऐसा क्या है।

अल्लू अर्जुन और पवन कल्याण के बीच अनबन की अफवाहें लंबे समय से है। ऐसा कहा जाता है कि चाचा भतीजे में दुश्मनी लोकसभा चुनाव के दौरान नांदयाल विवाद के बाद से शुरू हुईं थी। अल्लू अर्जुन लोकसभा चुनाव के दौरान अपने चाचा का नहीं किसी अलग पार्टी के दूसरे उम्मीदवार का समर्थन कर रहे थे, जिसके बाद से ये विवाद शुरू हो चुका था। अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने चाचा के बारे में एक टिप्पणी की है।

साहसी व्यक्ति

अनस्टॉपेबल विद एनबीके सीजन 4 के एपिसोड में होस्ट ने एक्टर को स्क्रीन पर पवन कल्याण की तस्वीर दिखाई और कुछ शब्द कहने के लिए कहा। इसपर पहले तो अल्लू अर्जुन को झटका लगा फिर एक्टर ने कहा-"रेस्पेक्ट कल्याण गौड़ा। मुझे उनकी हिम्मत पसंद है।जब मैं उन्हें लाइव देखता हूं, तो मुझे उनकी बहादुरी बहुत पसंद आती है। वे सबसे साहसी व्यक्ति हैं।"

कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) का ट्रेलर 17 नंवबर को रिलीज होने वाला है। इस ट्रेलर का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए पटना में भव्य आयोजन रखा गया है। 17 नंवबर को 6:03 बजे इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। पटना के अलावा पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर 7 शहरों में लॉन्च किया जाएगा। इन शहरों की लिस्ट में पटना, कोच्चि, कोलकाता, चेन्नई, बेंग्लुरु, मुंबई और हैदराबाद शामिल है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article