साउथ मूवीज

राम चरण की Peddi का फर्स्ट लुक पोस्टर निकला Pushpa का कॉपी, सबूत देते हुए फैंस बोले 'कुछ तो नया कर...'

Peddi poster copied from Pushpa: अभिनेता राम चरण (Ram Charan) ने बीते दिन अपनी नई फिल्म पेड्डी (Peddi) का पोस्टर दर्शकों के सामने पेश किया था, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया। पेड्डी के पोस्टर में राम चरण खूंखार गुंडे के रूप में दिख रहे हैं, जिसे देखकर लोगों को पुष्पा की याद आ गई है। कई लोगों का मानना है कि फिल्म पेड्डी का पोस्टर पुष्पा से कॉपिड है।

Image

Peddi VS Pushpa

Peddi poster copied from Pushpa: साउथ अभिनेता राम चरण (Ram Charan) ने जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए अपनी अपकमिंग मूवी पेड्डी (Peddi) का फर्स्ट लुक पोस्टर पेश किया। इस पोस्टर को फैंस द्वारा जमकर प्यार मिल रहा है। पेड्डी के पोस्टर पर राम चरण रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं। राण चरण के सिर और दाढ़ी के बाल बड़े हुए हैं और होठों पर बीड़ी है। फैंस का मानना है कि राम चरण ट्रिपल आर के बाद एक बार फिर से सिनेमाघर हिलाने के लिए तैयार हैं। जहां राम चरण के फैंस इस पोस्टर को जमकर प्यार दे रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसको ट्रोल कर रहे हैं। जो लोग पेड्डी के पोस्टर को ट्रोल कर रहे हैं, उनका कहना है कि ये पोस्टर अल्लू अर्जुन की सुपरहिट मूवी पुष्पा का कॉपी है।

क्या पुष्पा से कॉपी है पेड्डी का पोस्टर

अगर आप पुष्पा और पेड्डी के पोस्टर्स पर ध्यान से नजर डालें तो पाएंगे कि ये लगभग एक जैसे ही नजर आ रहे हैं। पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है, जिस कारण लोगों के जहन में उसकी यादें ताजा हैं। जैसे ही पेड्डी का पोस्टर रिलीज हुआ, वैसे ही लोगों ने इन दोनों पोस्टर्स की तुलना शुरू कर दी और कई लोगों ने माना पेड्डी का पोस्टर कुछ-कुछ पुष्पा जैसा है।

एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'बॉलीवुड के बाद अब ये बीमारी साउथ में भी पहुंच गई है। बताओ पेड्डी निर्माताओं ने तो पुष्पा का पोस्टर ही कॉपी कर लिया।' तो वहीं दूसर ने लिखा है, 'क्या यार... कुछ तो नया कर लेते। पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी से ही पोस्टर चुरा लिया।' वैसे आपका इस पूरे मसले पर क्या सोचना है? क्या आपको पेड्डी का पोस्टर पुष्पा से कॉपिड लग रहा है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article