साउथ मूवीज

साउथ के इस बेहतरीन डायरेक्टर की फिल्म में दिखाई देंगे प्रभास !! नाम जानकर झूम उठेंगे फैन्स

Prabhas Next Project With Dinjith Ayyathan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर्स में से एक दिनजीत अय्याथन ने हाल ही में प्रभास के साथ एक फोटो शेयर फैन्स की बेताबी बढ़ा दी है। हरकोई यह जानने को बेताब है कि प्रभास का नेक्स्ट प्रोजेक्ट कहीं उनके साथ तो नहीं है।

Image

Pic Credit: Instagram

Prabhas Next Project With Dinjith Ayyathan: प्रभास साउथ इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिनके साथ इंडियन सिनेमा में मौजूद हर डायरेक्टर-एक्टर काम करना चाहता है। 'बहुबाली' फ्रेंचाइजी के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही प्रभास (Prabhas) की लोकप्रियता में हर गुजरते दिन के साथ इजाफा हुआ है। हाल ही में प्रभास ने साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर दिनजीत अय्याथन से मुलाकात की है। इस मुलाकात की फोटो इंटरनेट पर सामने आई और फैन्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि प्रभास को दिनजीत अय्याथन की मूवी में देखा जाएगा।

दिनजीत अय्याथन की मवी में नजर आ सकते हैं प्रभास

दिनजीत अय्याथन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'सुपरस्टार प्रभास से मुलाकात हुई। यह मुलाकात शानदार रही, बातचीत और हंसी-मजाक के साथ स्वादिष्ट डिनर के साथ यह शाम यादगार रही। प्रॉन बिरयानी मुझे बहुत पसंद आई! प्रभास सर आपकी मेहमाननवाजी और इस शाम को खुशनुमा और यादगार बनाने के लिए आपका धन्यवाद। विजय सर और होम्बले फिल्म्स का भी आभार।' इस मुलाकात के बार फैन्स को लग रहा है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आ सकते हैं। हालांकि दिनजीत अय्याथन ने अभी तक इन खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह स्टारर के बिके 2 लाख टिकट्स, तोड़ेगी 'दे कॉल हिम ओजी' का रिकॉर्ड!)

दिनजीत अय्याथन ने फिल्म 'इको' का निर्देशन किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस मूवी की कहानी और क्लाइमेक्स दिमाग घुमा देता है। धनुष ने भी इस मूवी की तारीफ की थी। फिल्म में संदीप प्रदीप अहम रोल में नजर आते हैं। उनके साथ फिल्म में बियाना मोमिन, सिम ज़ी फी, विनीत, सौरभ सचदेवा, नारायण, अशोकन और बीनू पप्पू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'एको' से पहले दिनजीत अय्याथन ने आसिफ अली स्टारर फिल्म 'किष्किंधा कांडम' का भी निर्देशन किया था।

The Raja Saab

The Raja Saab

प्रभास को आखिरी बार फिल्म 'द राजा साब' में देखा गया था। इस मूवी का निर्देशन मारुती ने किया था। फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, जरीना वहाब और अम्मू अभिरामि सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह मूवी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article