Rashmika Mandanna on Leak Chat: बॉलीवुड और साउथ की स्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों एक बार फिर विवाद में घिर गई हैं। कुछ दिन पहले उनके एक प्राइवेट कन्वर्सेशन का ऑडियो और स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर लीक हो गया। ये बातचीत काफी पर्सनल थी, जिसमें रश्मिका ने किसी से दिल की बातें शेयर की थीं। चैट तब की है जब रश्मिका रक्षित शेट्टी के चलते चर्चा में रही थी। आपको बता दें कि रक्षित शेट्टी से सगाई के कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस अलग हो गई थी। लीक होते ही ये वीडियो और मैसेज तेजी से वायरल हो गए, जिससे रश्मिका काफी परेशान हो गईं। रश्मिका ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ये उनकी प्राइवेट बातचीत थी, जिसे बिना इजाजत लीक किया गया है। तो चलिए जानते हैं रश्मिका मंदाना ने क्या लिखा है।
रश्मिका मंदाना ने दी वॉर्निंग
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने पोस्ट करते हुए लिखा कि 'उन सबके लिए जो इस मामले से जुड़े हैं और चिंता कर रहे हैं। 8 साल हो गए हैं जब मीडिया के एक हिस्से और कुछ लोगों ने ऑनलाइन मेरे खिलाफ गलत जानकारी फैलाने, परेशान करने और निशाना बनाने का सिलसिला शुरू किया था। मैंने देखा है कि मेरी बातों को संदर्भ से बाहर निकालकर पेश किया गया, ऐसी बातें जो मैंने कभी कही ही नहीं, उन्हें गलत तरीके से घुमा-फिराकर फैलाया गया और नफरत को बढ़ावा दिया गया। इन सबके बीच मुझे बहुत दुख हुआ लेकिन मैंने चुप्पी और धैर्य को चुना। मैंने ये स्वीकार किया कि पब्लिक लाइफ में कभी-कभी ऐसी आलोचना भी मिलती है। लेकिन जितने समय तक मैं खुद से ईमानदार रही, खुश रही और अपने आसपास खुशियां बांटता रही, चीजें अपने आप ठीक होती चली गईं। लेकिन जो कुछ पिछले 24 घंटों में हुआ है, वो एक ऐसी हद पार कर गया है जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। करीब 8 साल पुरानी एक निजी बातचीत को बिना बताए रिकॉर्ड किया गया और अब उसका छोटा सा हिस्सा जानबूझकर संदर्भ से बाहर करके फैलाया जा रहा है। ये सब मेरी पर्सनल लाइफ में हाल के बदलावों के साथ ही समय पर हुआ है। लोग कितनी दूर तक जा सकते हैं? ऐसा करके उन्होंने मेरे परिवार को और उन लोगों को भी परेशान किया है जो मेरे साथ अच्छे रिश्ते में हैं और जिनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। ये मेरी प्राइवेसी पर हमला है। जब हम जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं, काम कर रहे हैं, अच्छा काम बना रहे हैं और चारों तरफ खुशियां बांट रहे हैं, तब भी कुछ लोग नफरत और विवाद पैदा करते रहते हैं। 8 साल तक मैंने चुप्पी साधी क्योंकि हमले सिर्फ मुझ तक सीमित थे। लेकिन आज जब इसमें दूसरे लोगों को भी घसीटा जा रहा है, तो अब मैं चुप नहीं रह सकती। मैंने फैसला लिया है कि अब एक हद तय करूंगी। मैं सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स, इन्फ्लुएंसर्स और लोगों से अनुरोध करती हूं जो इस बातचीत या इससे जुड़ी कहानियों को फैला रहे हैं, कि वो इसे तुरंत हटा दें। इस बयान के 24 घंटे के अंदर ऐसा कर दें। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो कल से ही उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे, जिसमें लीगल नोटिस भेजना शामिल है। ये नोटिस उन लोगों, इन्फ्लुएंसर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और मीडिया संगठनों को जाएंगे जो गलत जानकारी फैला रहे हैं।'
रश्मिका मंदाना ने अभी हाल ही में की शादी
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अभी हाल ही में एक्टर विजय देवरकोंडा से शादी की है। शादी के बाद कपल अपनी नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल से शेयर कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना के इस बयान को आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
