Gulshan Devaiah on Toxic Exit: साउथ के जाने-माने स्टार यश (Yash) की इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यश की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो फैंस को फिल्म की रिलीज के लिए बेताब कर रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म का धांसू टीजर रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इन सब के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) ने फिल्म टॉक्सिक के क्यों बाहर हुए इसको लेकर खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
ये भी पढ़ें: यश की 'टॉक्सिक' का टीजर देख झूम उठे फैंस
इस वजह से टॉक्सिक से बाहर हुए गुलशन
यश की फिल्म टॉक्सिक एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ नही बल्कि गुलशन देवैया से जुड़ी एक न्यूज है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा रखी है। खबर थी कि गुलशन देवैया यश की फिल्म से बाहर हो गए हैं। इसको लेकर गुलशन देवैया ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में सच बताया है। Screen Spotlight को दिए इंटरव्यू में गुलशन देवैया कहा, 'टॉक्सिक मुझे बहुत पहले ऑफर हुई थी। पहले भी ऐसे कई ऑफर आते थे। लेकिन मैंने ‘कांतारा चैप्टर 1’ से शुरुआत की। गीतू मोहनदास से मेरी लंबी बात हुई। वो मुझे अपनी फिल्म में बहुत चाहती थीं, लेकिन कई वजहों से नहीं हो पाया, ज्यादातर शेड्यूल की समस्या थी।' गुलशन ने आगे बताया कि ‘टॉक्सिक’ बहुत बड़ी फिल्म है, जिसमें कई चीजें चल रही हैं। इसलिए उनके मौजूदा काम के साथ इसे फिट करना मुश्किल था। मेरे पास पहले से कई प्रोजेक्ट चल रहे थे, जिन्हें संभालना ही मुश्किल हो रहा था। अगर मैं एक और इतनी बड़ी फ्रैंचाइजी फिल्म लेता, तो सब गड़बड़ हो जाता'
टॉक्सिक में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म टॉक्सिक में यश के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी नजर आने वाली है। यश की ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म टॉक्सिक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
