Yash Starrer Toxic Teaser: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक यश आज यानी 8 जनवरी को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। मेकर्स ने यश के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) का टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर को देखने के बाद फैन्स के अंदर फिल्म को देखने की बेताबी और बढ़ गई है। इस मूवी के टीजर को देखकर दर्शक खूब तारीफ कर रहे हैं। 'केजीएफ 2' के बाद यश को इस मूवी में बड़े परदे पर देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होने वाला है। टीजर को देखने के बाद से ही लोगों यश की 'टॉक्सिक' को ब्लॉकबस्टर कहना शुरू कर दिया है।
'टॉक्सिक' के टीजर को देख फैन्स ने की तारीफ
यश स्टारर 'टॉक्सिक' के टीजर को देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने रिएक्शन्स साझा करने शुरू कर दिए हैं। एक ने कमेंट कर हुए कहा 'पीक पीक पीक...।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'ट्रेंडिंग मोमेंट टुडे।' इस मूवी के टीजर को देखकर फुल हॉलीवुड वाइब्स आ रही हैं। 'टॉक्सिक' के टीजर को यश के फैन्स बार-बार देख रहे हैं। कईयों ने इस मूवी को 'केजीएफ 2' के बाद दूसरा मास्टरपीस बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बजट 200 से 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
गीतू मोहनदास के निर्देशन बनी यश की 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि 'टॉक्सिक' का मुकाबला आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' से होने वाला है। 'टॉक्सिक' में विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिका में हैं। वैसे आपको इस मूवी का टीजर कैसा लगा? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से दे सकते हैं।
