साउथ मूवीज

Good Bad Ugly Fans Review: अजित कुमार के धमाकेदार एक्शन सीन्स ने जीता फैंस का दिल, लोगों ने फिल्म को बताया 'ब्लॉकबस्टर'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 10, 2025, 09:21 AM IST

Good Bad Ugly Fans Review: साउथ क जाने-माने स्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) की अपनी नई फिल्म ‘गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly)’ के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच आ गए हैं। फिल्म ‘गुड बैड अग्ली' ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फैंस को अजित कुमार की ये फिल्म काफी पसंद रही है।

Image

good bad ugly Fans Review

Good Bad Ugly Fans Review: तमिल सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly)’ लंबे इंतजार के बाद आज यानी 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। फिल्म रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह देखते ही बन रहा है। कोई इस फिल्म को अजित कुमार के कमबैक से जोड़कर देख रहा है, तो किसी का दिल ‘गुड बैड अग्ली’ के एक्शन सीन्स ने जीत लिया। तो चलिए जानते हैं अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ को लेकर फैंस क्या रिव्यू दे रहे हैं।

फैंस ने ‘गुड बैड अग्ली’ को बताया ब्लॉकबस्टर

साउथ स्टार अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ ने पहले ही दिन से धूम मचा दी है। अजित कुमार की इस फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। फिल्म देखने के दौरान फैंस ने ‘गुड बैड अग्ली’ को लेकर अपना रिएक्शन भी दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे। किसी को फिल्म के एक्शन सीन्स पसंद आ रहे हैं, तो कोई अजित कुमार के स्टाइल का दीवाना हो गया है। फिल्म को लेकर अभी तक फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और फैंस ‘गुड बैड अग्ली’ को ब्लॉकबस्टर तक बता रहे हैं। तो चलिए देखते हैं फैंस फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ को लेकर क्या-क्या लिख रहे हैं।

पहले दिन ‘गुड बैड अग्ली’ करेगी इतना कलेक्शन

अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ की पहले दिन की कमाई के आंकड़ों को लेकर भी रिपोर्ट सामने आने लगी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘गुड बैड अग्ली’ पहले दिन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ में आपको अजित कुमार के साथ तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan), अर्जुन दास (Arjun Das), सुनील (Sunil), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) जैसे स्टार्स भी नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article