टीवी मसाला

Anupamaa Big Entry: शो में होगी Mohsin Khan की धमाकेदार एंट्री, राही संग करेंगे रोमांस; प्रेम का क्या होगा?

Anupamaa Big Entry: टीवी सीरियल अनुपमा में नया धमाका होने वाला है। दावा है कि शो में मोहसिन खान एंट्री लेंगे। अब मोहसिन का रोल क्या होगा? इस पर भी अपडेट आ गया है। आइए आपको बताते हैं।

Image

anupamaa (photo credit- instagram)

Anupamaa Big Entry: टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। सीरियल में अनुपमा और प्रेम के बीच कुकिंग कंपटीशन शुरू हो गया है और दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिल रही है। प्रेम शो किसी भी कीमत पर जीतना चाहता है और इसके लिए वह सबको सुना रहा है। शो का ये ट्रैक फैंस को पसंद आ रहा है, लेकिन इसका फायदा टीआरपी को नहीं मिल रहा है और अब मेकर्स टीआरपी को आसमान तक पहुंचाने के लिए शो में नई एंट्री करवाने वाले हैं। दावा है कि शो में ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहसिन खान (Mohsin Khan) की एंट्री होने वाली हैं, जो फैंस के लिए बहुत बड़ी बात है। Divyanka Tripathi-विवेक दहिया ने जुड़वां बेटों के लिए रखी नामकरण पूजा, पत्तों पर नाम लिखकर रस्म को किया पूरा

    अनुपमा में होगी मोहसिन खान की एंट्री?

    टीवी एक्टर मोहसिन खान टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद किसी दूसरी शो में नजर नहीं आए हैं। वह कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर दिखे हैं, लेकिन उन्होंने एक्टिंग से लंबा ब्रेक ले रखा है और अब दावा किया जा रहा है कि मोहसिन खान अपना एक्टिंग से ब्रेक खत्म करने वाले हैं और वह सीरियल अनुपमा में एंट्री लेने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि मेकर्स मोहसिन खान को शो में लाने में लगे हैं और दोनों के बीच बातचीत चल रही है। सब ठीक रहा है तो मोहसिन शो में राही के अपोजित दिखाई देंगे। मोहसिन के जरिए राही का नया ट्रैक चलाया जाएगा, जो कहानी के लिए काफी धांसू ट्विस्ट होगा। अब देखना होगा कि अगर शो में मोहसिन की एंट्री होती है तो प्रेम का क्या होगा। 'मुझे नहीं पता..', Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल के सवाल पर घूमा Mannara Chopra का दिमाग, बना लिया मुंह

      क्या कुकिंग कंपटीशन जीत जाएगी अनुपमा

      बता दें कि शो के बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि कुकिंग कंपटीशन में फैमिली राउंड होता है और इसमें अनुपमा-प्रेम दोनों ही पास हो जाते हैं। इस टास्क के दौरान प्रेम गर्म तवे की तरह फट रहा होता है। वह राही और बाकी सब पर बहुत चिल्लाता है। इस मौके पर परी राही का साइड लेती है और तब प्रेम उसे भी सुना देता है। दूसरी तरफ अनुपमा के सामने तोषू और पाखी कलेश करते हैं और तब अनपुमा सबको शांत करती है। अब कंपटीशन आगे बढ़ने वाला है। देखना होगा कि शो कौन जीतता है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article