साउथ मूवीज

Fauzi New Release Date: अगस्त नहीं इस महीने में दस्तक देगी प्रभास की 'फौजी', नई रिलीज डेट से उठा पर्दा

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 29, 2026, 04:18 PM IST

Fauzi New Release Date: साउथ के फेमस स्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म फौजी (Fauzi) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रभास की फिल्म फौजी जो पहले अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी, अब वो इस महीने में दस्तक देने वाली है।

Image

Image Source: IMDb

Fauzi New Release Date: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। प्रभास की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो फैंस को एक्टर की अपकमिंग फिल्मों को लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच प्रभास की नई फिल्म फौजी (Fauzi) में बड़ा अपडेट आया है। ये अपडेट फिल्म फौजी की रिलीज डेट से जुड़ा हुआ है। पहले इस फिल्म को 2026 के अगस्त महीने में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसकी डेट बदल गई है। तो चलिए जानते हैं एक्टर प्रभास की फिल्म फौजी अब कब रिलीज होने वाली है।

बदली 'फौजी' की रिलीज डेट

एक्टर प्रभास अपनी फिल्म फौजी को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म फौजी की रिलीज डेट है। पहले मेकर्स प्रभास की इस फिल्म को अगस्त 2026 में रिलीज करने वाले थे, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। 123 Telugu की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म फौजी को मेकर्स ने पहले अगस्त में इंडिपेंडेंस वीक के दौरान रिलीज करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन अब वो दशहरा फेस्टिवल पर फिल्म रिलीज करने की सोच रहे हैं। प्रभास ने कहा है कि उन्होंने फौजी की शूटिंग पूरी होने तक अपनी सारी डेट्स फिल्म के लिए दे दी हैं। फौजी एक एक्शन से भरपूर कहानी है, जो 1940 के दशक में सेट है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक मेकर्स ने इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

2025 में रिलीज हुआ था पोस्टर

एक्टर प्रभास की फिल्म फौजी के पोस्टर को साल 2025 में रिलीज किया गया है। फिल्म फौजी के पोस्टर को काफी पसंद किया गया था। फिल्म के पोस्टर में प्रभास का धांसू लुक देखने को मिला था। फिल्म फौजी की नई रिलीज डेट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article