बॉलीवुड

Sharvari संग 'Luka Chuppi 2' करने पर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'मैं कोई सीक्वल नहीं...'

Varun Dhawan on Doing Luka Chuppi 2: वरुण धवन को लेकर कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की फिल्म 'लुका छिपी' के सीक्वल में शरवरी संग अहम रोल में दिखाई देंगे। अब वरुण धवन ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि वो किसी भी फिल्म का सीक्वल नहीं कर रहे हैं।

Image

Pic Credit: IMDb

Varun Dhawan on Doing Luka Chuppi 2: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी आने वाली वॉर ड्रामा बेस्ड मूवी 'बॉर्डर 2' (Border 2) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक तरफ वरुण धवन इस मूवी के प्रमोशन में जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर अभिनेता को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि वो साल 2019 में आई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'लुका छिपी' के सीक्वल में नजर आएंगे। इन अफवाहों के फैलने के बाद अब खुद वरुण धवन ने बताया है कि वो 'लुका छिपी 2' नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इन सभी चीजों को क्लियर कर दिया है।

'लुका छिपी 2' नहीं कर रहे हैं वरुण धवन

मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैन्स के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन में वरुण धवन से उनकी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के बाद अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा गया। वरुण धवन ने जवाब देते हुए लिखा, 'अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। मैं जिन फिल्मों में काम कर रहा हूं उनमें से कोई भी सीक्वल नहीं है। फैसला बाद में करूंगा।' वरुण धवन को लेकर ऐसी खबरें थी कि वो 'लुका छिपी 2' में शरवरी संग दिखाई देंगे। अब वरुण धवन कन्फर्म कर दिया है कि वो कोई भी सीक्वल करने के मूड में नहीं हैं।

बताते चलें 'लुका छिपी' में कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की जोड़ी देखने को मिली थी। यह फिल्म समय में हिट साबित हुई थी। वहीं दूसरी ओर वरुण धवन की 'बॉर्डर 2' को देखने के लिए फैन बेताब हैं। इस मूवी वरुण धवन के साथ दिलजीत दोसांझ, सनी देओल, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा और मोना सिंह सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है। 'बॉर्डर 2' के अलावा वरुण धवन के पास 'है जवानी तो इश्क होना है' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article