Fahad Fazil Join Pushpa 2 Shooting : अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। जब से फिल्म का टीजर आया है यह बेताबी और अधिक बढ़ गई है। पुष्पा 2 को लेकर लगातार अपडेट जारी है। हाल ही में खबर सामने आ रही है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म के लिए फहद फासिल ने बची हुई शूटिंग के लिए डेट्स दी हैं।
ताजा जानकारी में यह पता चला है कि फहद फासिल( Fahad Fazil) ने फिल्म के लिए व्यापक तारीखें तय की हैं और 1 जून से शूटिंग में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उनके शेड्यूल में फिल्म के अपने हिस्से को पूरा करने के लिए लगातार दो सप्ताह की शूटिंग शामिल है। फाहद ने पुष्पा के पहले भाग में विलेन का किरदार किया था, फिल्म में उनका रोल अहम था जो फैंस ने भी खूब पसंद किया था। अब भाग 2 की बाकी बचे हिस्सों के लिए फ़ाहद ने समय निकाला है और वह शूट के लिए तैयार हैं। हाल ही में स्टार की फिल्म आवेश्म रिलीज हुई थी जिसे जनता ने पसंद किया था। अब फ़ाहद 15 अगस्त को रिलीज होने वाली पुष्पा 2 पर अपना पुरा ध्यान देने वाले हैं।
बता दें कि सुकुमार द्वारा निर्देशित, पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना भी प्रमुख भूमिका में हैं। संगीत प्रतिभा देवी श्री प्रसाद फिल्म तैयार कर रहे हैं, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा फिल्म का पहला गाना पुष्पा-पुष्पा जो हर जगह धूम मचा रहा है अब इसका दूसरा गाना भी जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है, जिससे इस सिनेमाई जादू को लेकर उत्साह और बढ़ जाएगा। फिल्म लंबे समय के इंतजार के बाद 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
