साउथ मूवीज

Exclusive: अनुपम खेर का आया फोन तो गदगद हो गए थे ऋषभ शेट्टी, कहा- 'मेरे लिए बड़ी बात है'

Rishab Shetty Exclusive: साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस बीच ऋषभ शेट्टी ने जूम टीवी के साथ खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की तुलना के बारे में चुप्पी तोड़ी है। इसके अलावा उन्होंने अनुपमा खेर की दिल खोलकर तारीफ की है।

Image

pic credit- zoom tv/anupam kher instagram

Rishab Shetty Exclusive: साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। चंद दिनों में ही इस मूवी ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कांतारा चैप्टर 1 की सक्सेस देख ऋषभ शेट्टी सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। इस बीच ऋषभ शेट्टी ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। इस दौरान ऋषभ शेट्टी ने कई खुलासे किए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

ऋषभ शेट्टी ने अनुपम खेर को लेकर कही ये बात

साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी ने जूम टीवी से खास इंटरव्यू में अनुपम खेर के बारे में बात की है। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार ने उनसे पूछा कि आपको अनुपम खेर ने फोन किया था और फिल्म की तारीफ की तो आपको कैसा लगा। इसपर ऋषभ ने कहा, 'अनुपम सर ने जो फोन किया है पहली बार मैं उनसे यही टाइम्स नाउ के इवेंट में मिला था। उन्होंने जो कांतारा की तारीफ की है...वो इतने बड़े एक्टर है सालों से काम कर रहे हैं उनका फॉन आना मेरे लिए बड़ी बात है। ऐसे एप्रिसिएशन से हमें और अच्छा काम करने की ताकत मिलती है।' जानकारी के लिए बता दें कि अनुपम खेर ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की तारीफ में कसीदे पढ़े थे। इसके अलावा भी कई एक्टर्स ने ऋषभ की मूवी को प्यार दिया है।

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की तुलना पर ऋषभ ने तोड़ी चुप्पी

बताते चलें कि ऋषभ शेट्टी ने साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की तुलना पर भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, 'साउथ और नॉर्थ में नए फिल्ममेकर अच्छा काम कर रहे हैं। हर इंडस्ट्री में उतार-चढ़ाव आते हैं। हमें और रिसर्च करके यह समझना होगा कि दर्शक क्या चाहते हैं। हमें नई पीढ़ी के राइटर्स और फिल्ममेकर्स चाहिए, जो नए कॉन्सेप्ट और आइडियाज ला सकें।' मालूम हो कि कांतारा चैप्टर 1 ने 316 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दुनियाभर में इस मूवी ने 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article