साउथ मूवीज

Dulquer Salmaan की Lucky Baskhar ने रचा इतिहास, इस मामले में कल्कि और महाराजा को चटाई धूल

दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी स्टारर लकी भास्कर 31 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म को लोगो ने काफी प्यार दिया। हाल में दुलकर सलमान की फिल्म ने नया इतिहास रचा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने किस मामले में क्लकि और महाराजा को पीछे किया है।

Image

Lucky Baskhar

दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी स्टारर लकी भास्कर 31 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म को लोगो ने काफी प्यार दिया। सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म ओटीटी में भी अपना जलवा दिखा रही है। हाल में दुलकर सलमान की फिल्म ने नया इतिहास रचा है। आइए जानते है किस मामले में लकी भास्कर ने महाराजा जैसी फिल्म को पीछे किया है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को ओटीटी में कुल 14.9 मिलियन दर्शकों ने अभी तक देखा है। अब ये फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 2024 की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली साउथ फिल्मों में से एक बन गई है। दुलकर सलमान की फिल्म को 2024 में सबसे ज़्यादा व्यूज़ काउंट मिले हैं। बता दें जूनियर एनटीआर की देवरा: पार्ट 1 को 8.6 मिलियन और कल्कि 2898 एडी (हिंदी) को सबसे 8 मिलियन व्यूज़ मिले थे। दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी की फिल्म लकी भास्कर नेटफ्लिक्स पर अपने पहले सप्ताह में ही 5.1 मिलियन व्यू काउंट पूरे कर लिये थे।इस फिल्म ने नॉन इंग्लिश स्ट्रीम में रैंक 2 हासिल किया है।

  1. लकी भास्कर : 5.1 मिलियन
  2. कल्कि (हिन्दी): 4.5 मिलियन
  3. अमरन: 4.1 मिलियन
  4. द ग्रैटेस्ट ऑफ ऑल टाइम: 3.8 मिलियन
  5. महाराजा: 3.2 मिलियन
  6. अन्नपूर्णानी: 3.1 मिलियन
  7. सारिपोधा सनिवारम: 2.5 मिलियन
  8. देवारा: 2.2 मिलियन
  9. गुंटूर करम: 2 मिलियन
  10. हाय नन्ना: 2 मिलियन
ये सितारे आए नजर

लकी भास्कर में दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म वेंकी एटलुरी द्वारा निर्देशित एक पीरियड क्राइम थ्रिलर है। इस फिल्म में दुलकर सलमान एक साधारण बैंक कैशियर के रोल में नजर आ रहें है।दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी के अलावा इस फिल्म में टीनू आनंद, पी. साई कुमार, रामकी, रघु बाबू, सर्वदमन डी. बनर्जी, सचिन खेडेकर और अन्य सहित कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article