साउथ मूवीज

Ansiba Hassan की शिकायत के बाद कानूनी पचड़े में फंसे Tini Tom, कोर्ट ने पुलिस को दिया ये निर्देश

Ansiba Hassan case: दृश्यम फेम अंसिबा हसन ने एक्टर टीनी टॉम के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर कर सांप्रदायिक और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में नया अपडेट सामने आ गया है।

Image

अंसिबा हसन मामले में आया अपडेट (pic credit-instagram)

Ansiba Hassan defamation case: फिल्म दृश्यम (Drishyam) से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस अंसिबा हसन इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। अंसिबा हसन (Ansiba Hassan) ने हाल ही में मलयालम कलाकारों के संगठन AMMA के सदस्यों पर बदनामी का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अंसिबा ने टीनी टॉम के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर कर सांप्रदायिक और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। अब इस मामले में नया अपडेट सामने आ गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-'दृश्यम 3' से लेकर 'पुष्पा 3' सहित इन फ्रेंचाइजी के लिए आंखें बिछाए बैठे हैं दर्शक, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा कोहरा)

अंसिबा हसन मामले में आया अपडेट

एर्नाकुलम ज्यूडिशियल फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पुलिस को एक्टर टिनी टॉम के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश एक्ट्रेस अंसिबा हसन की शिकायत पर दिया गया है। अंसिबा हसन का आरोप है कि टिनी टॉम और एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के कुछ सदस्यों ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि उनके बारे में झूठी और सांप्रदायिक बातें फैलाई गई, जिससे उनको काफी नुकसान हुआ।

अंसिबा के मुताबिक, AMMA के एक सदस्य ने उन्हें बताया कि टिनी टॉम ने उन्हें कथित तौर पर 'जिहादी' कहा था। इतना ही नहीं, उन पर यह आरोप भी लगाया गया कि उन्होंने टिनी टॉम के ड्राइवर का धर्म परिवर्तन कराकर उसे इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंसिबा का कहना है कि ये सभी आरोप पूरी तरह झूठे हैं और उनकी छवि को बदनाम करने के लिए लगाए गए हैं। सबसे पहले अंसिबा ने कडवंतरा पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने उनका बयान तो दर्ज किया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद अंसिबा ने एर्नाकुलम ज्यूडिशियल फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट ने ने पुलिस को मामला दर्ज कर कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया है। बताते चलें कि अंसिबा हसन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अंसिबा की एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article