साउथ मूवीज

Kanguva के लिए इस बॉलीवुड हसीना ने ली करोड़ों की फीस, प्रभास की कल्कि 2898 एडी में भी कर चुकी हैं कमाल

Kanguva : सूर्या की फिल्म कंगुवा 14 नवंबर को रिलीज हो गई है। शिवा के डायरेक्शन में बनी इस पीरियड ड्रामा को शानदार रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म में एक बॉलीवुड की भी हसीना हैं, जिन्होंने जबरदस्त एक्टिंग की है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हो रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो हसीना।

Image

Disha Patani

Kanguva: सूर्या (Suriya) की मच अवेटेड फिल्म कंगुवा (Kanguva)आखिरकार आज यानी 14 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कंगुवा को शिवा ने निर्देशित किया है। सूर्या ने कंगुवा में डबल रोल निभाकर सारी लाइमलाइट लूट ली है। इस फिल्म में सूर्या के अलावा एक हसीना हैं, जिन्होंने शानदार एक्टिंग की है और अब फैंस उनके स्क्रीन लुक और एक्टिंग के दीवाने हो रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो बॉलीवुड की हसीना।

सूर्या की कंगुवा का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन आज फैंस का इंतजार खत्म हो गया। कंगुवा को बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सूर्या की फिल्म बॉक्स ऑफिस में कमाल कर रही है। उम्मीद है कि ये फिल्म पहले दिन 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। कंगुवा फिल्म में साउथ स्टार सूर्या ने कंगुवा और फ्रांसिस थिओडोर दो रोल निभाया है। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार बॉबी देओल ने उनके दुश्मन उधिरन का रोल निभाया है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

सूर्या की एक्स लवर एंजेलिना

कंगुवा में दिशा पटानी ने फ्रांसिस यानी सूर्या की एक्स लवर एंजेलिना का रोल प्ले किया है। दिशा पटानी ने इस फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। कंगुवा गोवा में रहने वाले एक शख्स फ्रांसिस पर आधारित है, जो अपनी एक्स लवर एंजेला और अपने दोस्त योगी बाबू के साथ मिलकर काम करता है। फ्रांसिस और योगी एक लड़की जेटा से मिलते हैं। जैसे-जैसे वे रहस्यों और खतरों के जाल में फंसते हैं, उनका मिशन और ज्यादा कठिन होता जाता है।

इन फिल्मों में भी किया था काम

दिशा पटानी ने तमिल सिनेमा में कंगुवा से डेब्यू किया है। दिशा कंगुवा से पहले प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 AD में नजर आईं थी। कल्कि 2898 AD में दिशा पटानी ने रॉक्सी का रोल निभिया था। कल्कि में दिशा के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी थे। दिशा पटानी 2015 में वरुण तेज के साथ लोफर में भी काम किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article