साउथ मूवीज

Vijay Sethupathi ने Kamal Haasan की Indian 2 को किया था रिजेक्ट, जानिए वजह

विजय सेतुपति इंडस्ट्री के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। साउथ से लेकर नॉर्थ तक में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। मेकर्स ने एक्टर को कमल हासन की इंडियन 2 के लिए अप्रोच किया था। एक्टर ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टर ने ऐसा क्यों किया?

Image

Kamal Haasan and Vijay Sethupathi (credit Pic: Instagram)

कमल हासन (Kamal Haasan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इंडियन 2' (Indian 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया है। साल 1996 में इंडियन रिलीज हुई थी। इसके बाद से फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। क्या आप जानते हैं कि इंडियन 2 में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) को भी मुख्य भूमिका के लिए कास्ट किया गया था। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया था। ये भी पढ़ें- GHKKPM Spoiler: दुश्मनी भूलकर सवि -रजत करेंगे अपने रिश्ते की नई शुरुआत, अर्श का प्लान हुआ फेल

साल 2019 में कमल हासन के भारतीय सिनेमा में 60 साल पूरे होने पर जश्न मनाया गया था। इस पब्लिक इवेंट में विजय सेतुपति भी शामिल हुए थे। एक्टर ने बताया था कि मेकर्स ने उन्हें इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था। लेकिन मैंने उस फिल्म को मना कर दिया था।

विजय ने इंडियन 2 को किया था रिजेक्ट

एक्टर ने उस ऑफर को रिजेक्ट करने का कारण नहीं बताया था। एक्टर ने कमल हासन से कहा था कि क्या वो उन्हें अपने साथ काम करने का फिर से मौका देंगे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था विजय फिल्म में निगेटिव रोल प्ले नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट किया। आपको बता दें कि विजय और कमल हासन ने साथ में फिल्म विक्रम में काम किया था। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। इंडियन 2 में कमल हासन के साथ रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ, प्रिया भवानी शंकर, गुलश ग्रोवर, योगराज सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय सेतुपति महाराजा में नजर आए थे। महराजा में एक्टर के काम ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article