साउथ मूवीज

Dhanush-Sai Pallavi के कोरियोग्राफर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, 21 वर्षीय लड़की ने दर्ज करवाया मामला

Sexually Assaulting: फेमस कोरियोग्राफर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लग रहा है। बता दें राउडी बेबी के कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ ​​जानी मास्टर के खिलाफ 21 वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगा है। जिस कारण पुलिस ने उनके खिलाफ एक मामला दर्ज करवाया है।

Image

Rowdy Baby Choreographer Jani Master

Sexually Assaulting: हेमा कमेटी की रिपोर्ट ने साउथ जगत को हिला कर रख दिया है। आए दिन नए-नए मामले सामने आ रहे हैं जो लोगों को झकझोर कर रख दे रहे हैं। इसी बीच एक फेमस कोरियोग्राफर पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लग रहा है। बता दें राउडी बेबी के कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर के खिलाफ 21 वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगा है। जिस कारण पुलिस ने उनके खिलाफ एक मामला दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कोरियोग्राफर शेख जानी के खिलाफ मामला रायदुर्गम में जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज किया है। आगे की जांच के लिए इस मामले को नरसिंगी पुलिस को सौंप दिया गया है। अब इस मामले में पुलिस तेजी से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जिस महिला ने आरोप दर्ज करवाया है वो कोरियोग्राफर भी है और पिछले कुछ महीनों से वो जानी मास्टर के साथ काम कर रही थी। महिला ने बताया कि आउटडोर शूटिंग के दौरान मास्टर ने उनके साथ ऐसा काम किया है।

इन धाराओं पर मामला हुआ दर्ज

महिला ने पुलिस को बताया है कि जानी मास्टर ने कई बार उनका फायदा उठाया है। उन्होंने महिला के साथ चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद सहित अलग-अलग शहरों में शूटिंग के दौरान कई बार उनके साथ गलत काम किया है। महिला नरसिंगी (तेलंगाना ) की रहने वाली है इसलिए मामला नरसिंगी में दर्ज करवाया गया है। जानी मास्टर पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार), धारा 506 (आपराधिक धमकी) और धारा 323 (चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article