Raayan Movie First Song : साउथ स्टार धनुष की अपकमिंग फिल्म रायन( Raayan) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। धनुष ( Dhanush) बैक टू बैक फिल्में लेकर आ रहे हैं जिसने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने रयान फिल्म की घोषणा की थी, अब एक और अपडेट सामने आई है। धनुष ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर रायन के पहले गाने की घोषणा की है। क्या है गाने का नाम और कब होगा रिलीज पूरी जानकारी के लिए यहां पढ़ें पूरी खबर
धनुष( Dhanush) की रायन( Raayan) से सबसे रोमांचक अपडेट सामने आया है , धनुष के निर्देशन में बनी फिल्म 'रायन' का पहला सिंगल 9 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर धनुष-स्टारर गैंगस्टर ड्रामा के पहले सिंगल के बारे में रोमांचक अपडेट दिया है । नए अपडेट के साथ, निर्माताओं ने एक दिलचस्प पोस्टर भी जारी किया, जिसमें धनुष ईंटों के ढेर पर बैठे हुए हैं और उनके चारों ओर आग की लपटें हैं। उनके पीछे राक्षस राजा रावणन की एक छवि भी दिखाई देती है। नया इंटेंस पोस्टर जबरदस्त एक्शन से भरा हुआ नजर आ रहा है और इसने निश्चित रूप से दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। पोस्टर से यह भी पता चलता है कि फिल्म जून 2024 में दुनिया भर में रिलीज होगी। रिलीज की सटीक तारीख अभी तक सामने नहीं आई है, हालांकि कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि फिल्म 7 जून को रिलीज हो सकती है।
रायन के बारे में बात करें तो फिल्म की कहानी गैंगस्टर बेस होगी जिसमें कोई लव इन्टरेस्ट नहीं दिखाया जाएगा। धनुष के साथ फिल्म में कालिदास जयराम, सुंदीप किशन,दुशारा विजयन,, प्रकाश नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग दिसम्बर में पूरी हो गई है, फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। रायन को धनुष ने डायरेक्ट किया है।
