साउथ मूवीज

Devara Part 1: सैफ अली खान ही नहीं बल्कि इस एक्टर से भी होगी Jr NTR की ऑनस्क्रीन भिड़ंत, जानिए नाम

Bobby Deol in Devara Part 1: एंटरटेनमेंट की दुनिया से इस समय जो रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल को साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की नई मूवी 'देवरा: पार्ट 1' (Devara: Part 1) में विलेन की भूमिका ऑफर हुई है। इस फिल्म में बॉबी को सैफ अली खान के साथ देखा जाएगा।

Image

Jr NTR and Saif Ali Khan

Bobby Deol in Devara Part 1: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) की सफलता के बाद इंडस्ट्री में मौजूद हर डायरेक्टर अभिनेता के साथ काम करना चाहता है। बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की ओर से भी बॉबी देओल को एक के बाद एक बड़े ऑफर मिल रहे हैं। इस समय जो बॉबी देओल को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की नई मूवी 'देवरा: पार्ट 1' (Devara: Part 1) अभिनेता की धमाकेदार एंट्री होती नजर आ रही है।

जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' में बॉबी देओल एक खलनायक की भूमिका निभाएंगे। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, 'मेकर्स इस समय बॉबी देओल के साथ बात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बॉबी देओल इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभा सकते हैं। सैफ अली खान 'देवारा पार्ट 1' में मुख्य प्रतिद्वंद्वी होंगे। सैफ अली खान के साथ मेकर्स अब इसमें बॉबी देओल को 'देवरा पार्ट 1' के लास्ट में इंट्रोड्यूस कराएंगे। 'देवारा पार्ट 2' में सैफ अली खान और बॉबी देओल की टक्कर जूनियर एनटीआर से होती दिखाई देगी।

बताते चलें 'देवरा पार्ट 1' में अपनी एंट्री को लेकर बॉबी देओल ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल को आने वाले दिनों में साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में भी उन्हें विलेन की भूमिका में देखा जाएगा। फैन्स को लंबे समय से बॉबी देओल की सुपरहिट सीरीज 'आश्रम' के चौथे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article