साउथ मूवीज

Exclusive: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का डकैत पर पड़ेगा असर? Adivi Sesh ने कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 9, 2026, 09:06 PM IST

Adivi Sesh on Dhurandhar 2: एक्टर अदिवि शेष (Adivi Sesh) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अदिवि शेष ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर बात की।

Image

अदिवि शेष ने धुरंधर 2 पर कही ये बात (Pic Credit: IMDb)

Adivi Sesh on Dhurandhar 2: साउथ के जाने-माने स्टार अदिवि शेष (Adivi Sesh) अपनी अपकमिंग फिल्म डकैत (Dacoit) से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। अदिवि शेष की ये फिल्म कल यानी 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इन सब के बीच अदिवि शेष का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। आदिवि शेष ने इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर बात की। तो चलिए जानते हैं कि अदिवि शेष ने क्या बयान दिया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Dacoit Trailer: आखिर क्यों 'डकैत' बन गए अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर? रिलीज हुआ धांसू ट्रेलर)

अदिवि शेष ने 'धुरंधर 2' को लेकर कही ये बात

एक्टर अदिवि शेष एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अदिवि शेष का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। अदिवि शेष से धुरंधर 2 को लेकर सवाल किया गया। एक्टर से पूछा गया है कि क्या फिल्म धुरंधर उनकी मूवी पर असर डालेगी। एक्टर ने कहा कि 'मुझे लगता है धुरंधर 2 एक लहर की तरह है मैं इसे आईपीएल से जोड़कर देखता हूँ, जो कुछ महीनों तक चलता है और मुझे ये बहुत सुंदर लगता है।' डकैत के एक्टर ने आगे कहा, 'मुझे ये भी लगता है कि भारत एक बहुत बड़ा देश है, जहां अलग-अलग तरह की सिनेमा, अलग-अलग तरह की फिल्में और अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं, ताकि वे अलग-अलग फिल्में देख सकें।' (ये भी पढ़ें: Dacoit Box Office: 2026 की Top 3 टॉलीवुड ओपनर्स में एंट्री करने को तैयार डकैत, हिलेगा प्रभास का सिंहासन)

'कुछ नया ट्राय किया है'

'डकैत' के ट्रेलर बहुत पसंद किया जा रहा है। इस पर कमेंट करते हुए अदिवि शेष ने कहा, 'मुझे लगता है मैं एकदम जेन मोड में हूं। मैं सच में मानता हूं कि हमने वो किया जो हर पैशनेट राइटर, एक्टर या मेरा दोस्त फिल्ममेकर शनैल करता।' फिल्म के बारे में बात करते हुए अदिवि ने कहा कि वे 'सच में गर्व' महसूस कर रहे हैं कि उन्होंने 'एक सुंदर लव स्टोरी' को 'एक्शन फिल्म की लय' में बताया है। 'ये थोड़ा वो है जो मैं जानता हूं, जिसके लिए मैं जाना जाता हूं और थोड़ा वो भी है जो मैंने नया ट्राई किया है।'

Adivi Sesh on Dhurandhar 2

अदिवि शेष ने धुरंधर 2 पर कही ये बात (Pic Credit: IMDb)

डकैत में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म डकैत में अदिवि शेष के साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) भी अहम रोल में है। अब देखना होगा मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की जोड़ी क्या धमाल मचा पाती है। अदिवि शेष के Zoom को दिए इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article